सहारनपुरः केंद्रीय संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के भाई अंकुर ने खुद को गोली मारकर की आतम्हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Saharanpur: Ankur, brother of Union Joint Secretary Luv Agarwal, shot himself
सहारनपुरः केंद्रीय संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के भाई अंकुर ने खुद को गोली मारकर की आतम्हत्या, जांच में जुटी पुलिस
सहारनपुरः केंद्रीय संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के भाई अंकुर ने खुद को गोली मारकर की आतम्हत्या, जांच में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में केंद्रीय संयुक्त सचिव (स्वास्थ्य) और IAS अधिकारी लव अग्रवाल के भाई अंकुर अग्रवाल की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई है। उनकी उम्र करीब 42 वर्ष थी। घटना की जानकारी लगने पर जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने उनका शव सहारनपुर के पिलखनी क्षेत्र में एक बाग के पास खेत से बरामद किया गया है। शव के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गई है। पंचनामे के बाद अंकुर अग्रवाल का शव जिला अस्पताल ले जाया गया है। 

अभी पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ कहने को तैयार नहीं है। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। जिस जगह अंकुर का शव बरामद हुआ है, वो जगह सहारनपुर शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर है। हालांकि, एसपी देहात अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों ने अंकुर के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं एसपी (रुरल) शर्मा का कहना है कि हो सकता है उन्होंने आत्महत्या की हो, लेकिन जांच के बाद ही पुष्टि कर पाएंगे।

कर्ज को लेकर तनाव में थे अंकुर
जानकारी के मुताबिक, अंकुर पर काफी कर्ज था। इसी वजह से वे तनाव में रहते थे। परिवार ने कुछ दिन पहले एक बड़ी रकम भी चुकाई थी, लेकिन कर्ज काफी ज्यादा था। अंकुर के परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद दिल्ली रोड स्थित उनके घर पर परिचितों की भीड़ लगी हुई है।

पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे हैं
अंकुर अग्रवाल के पिता जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे हैं। वहीं, बड़े भाई और सीनियर IAS लव अग्रवाल केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद पर तैनात हैं। फिलहाल वे कोरोना महामारी से निपटने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Created On :   18 Jan 2021 4:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story