मैसूरू शहर में एक छात्रा के साथ गैंगरेप, बॉयफ्रेंड को पीटा गया; आरोपी अभी भी फरार

Student gang-raped, boyfriend thrashed in Mysuru; accused still absconding
मैसूरू शहर में एक छात्रा के साथ गैंगरेप, बॉयफ्रेंड को पीटा गया; आरोपी अभी भी फरार
karnataka मैसूरू शहर में एक छात्रा के साथ गैंगरेप, बॉयफ्रेंड को पीटा गया; आरोपी अभी भी फरार

डिजिटल डेस्क, मैसूरु। कर्नाटक के मैसूरु शहर में मंगलवार को एक छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया और उसके बॉयफ्रेंड को पीटा गया। खबरों के मुताबिक पीड़िता मैसूरू के एक निजी कॉलेज की छात्रा है। घटना मंगलवार की होने के बावजूद बुधवार को मामला दर्ज किया गया। आरोपी अभी भी फरार हैं। कपल अस्पताल में भर्ती है और रिकवर कर रहा है।

FIR में बताया गया है कि जब ये कपल चामुंडी हिल्स से शाम करीब 07.30 बजे लौट रहा था तो उन्हें पुरुषों के एक ग्रुप ने घेर लिया और पैसों की डिमांड की। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उनमें से दो ने कथित तौर पर लड़की के साथ रेप किया, जबकि अन्य ने बॉयफ्रेंड की पिटाई कर दी। मैसूरू के पुलिस कमिश्नर डॉ. चंद्रगुप्त ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, "बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मैंने डीजीपी प्रवीण सूद को निर्देश दिया है कि जिसने भी इसे अंजाम दिया है, उसकी पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।"

कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा: "प्राथमिकी दर्ज की गई है और हमारे अधिकारियों को बेंगलुरु से मैसूरु भेजा गया है। मैं भी कल मैसूरु जा रहा हूं। यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। दो छात्र कल शाम करीब 7:30 बजे हेलीपैड के पास जंगल में गए थे। बदमाशों के एक ग्रुप ने उनका पीछा करने के बाद अपराध किया।" 

उन्होंने आगे कहा: "लड़की को लगभग 1:30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह अस्पताल से सूचना मिली थी। एक एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच की जा रही है। मैंने अधिकारियों से मामले को बहुत गंभीरता से ट्रीट करने के लिए कहा है।" ज्ञानेंद्र ने ये भी बताया कि दुष्कर्म में शामिल दोषियों को पकड़ने के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

Created On :   25 Aug 2021 3:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story