दिल्ली में 16 साल की लड़की को चाकुओं से गोदने के बाद कुचलकर मारने वाला आरोपी साहिल गिरफ्तार

दिल्ली में 16 साल की लड़की को चाकुओं से गोदने के बाद कुचलकर मारने वाला आरोपी साहिल गिरफ्तार
  • आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है।
  • गर्लफेंड की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार (28मई) की रात को अपनी ही गर्लफेंड की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है जिसे देखकर हर कोई हैरान था। जिसमें आरोपी ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बेरहमी से पत्थर से कुचल कर जान से मारने से पहले 36 बार उस पर चाकू से वार किया। यह घटना दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुई थी। यह हत्या कितनी बेरहमी से की गई, उसे घटना के सीसीटीवी फुटेज को देखकर समझा जा सकता है।

आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है।

क्या है मामला

यह पूरी घटना दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके की है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें साफ तौर पर लड़के को साक्षी की हत्या करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 वर्षीय साक्षी अपनी दोस्त नीतू के बेटे के बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तभी साहिल ने लड़की को रास्ते में रोका। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और इसी बीच साहिल ने साक्षी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। इससे साक्षी बुरी तरह जख्मी हो गई लेकिन साहिल यहां नहीं रुका उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर साक्षी को कुचल दिया।

हालांकि, साहिल जब साक्षी पर चाकुओं से वार कर रहा था, उस दौरान कई लोग वहां से गुजरे लेकिन किसी ने भी साक्षी की मदद नहीं की। ऐसे में साहिल ने हैवानियत की सारी हदों को पार करते हुए करीब एक मिनट तक साक्षी पर ताबरतोड़ हमले किए। कौन है ये लड़का पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई। वहीं मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी के रूप में हुई है, जो ई-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की बेटी थी। साहिल चाकुओं से हमला करके मौके से फरार हो गया।

कौन है ये आरोपी

पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई। वहीं मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी के रूप में हुई है, जो ई-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की बेटी थी। साहिल चाकुओं से हमला करके मौके से फरार हो गया।

महिला आयोग की नोटिस की तैयारी

इस पूरी घटना में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस को नोटिस देने को कहा है। स्वाति ने ट्वीट कर कहा कि, “दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया. दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं. पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं. सब हदें पार हो गई हैं. मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा.”

Created On :   29 May 2023 10:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story