अक्षय लक्ष्मी 2020: आज करें आंवले के पेड़ की पूजा, जानिए क्या है महत्व

Akshay Lakshmi 2020: Amla tree is worshiped on this day, know importance
अक्षय लक्ष्मी 2020: आज करें आंवले के पेड़ की पूजा, जानिए क्या है महत्व
अक्षय लक्ष्मी 2020: आज करें आंवले के पेड़ की पूजा, जानिए क्या है महत्व

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक मास में कई सारे व्रत और त्यौहार आते हैं। इसी माह में ही देव निद्रा से जागते हैं। वहीं दीपावली और छठ पूजा के बाद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का अत्यधिक महत्व है। इस दिन को "आंवला नवमी" या "अक्षय नवमी" के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष अक्षय नवमी 23 नवंबर सोमवार को है। माना जाता है कि कई देवताओं का निवास आंवले के पेड़ पर होता है। ऐसे में भक्त इनकी पूजा करते हैं। अगर पश्चिम बंगाल की बात करें तो इस दिन को जगधात्री पूजा के रूप में मनाया जाता है। 

पूरे उत्तर व मध्य भारत में इस नवमी का विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य, आरोग्य, संतान और सुख की प्राप्ति के लिए आंवले के वृक्ष की पूजा करती हैं।

कार्तिक मास: इन बातों का रखें ध्यान, जानें इस माह में क्या करें क्या ना करें

मान्यता
मान्यता है कि आंवला पेड़ की पूजा कर 108 बार परिक्रमा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पूजा- अर्चना के बाद खीर, पूड़ी, सब्जी, मिष्ठान्न आदि का भोग लगाया जाता है। कई धर्मप्रेमी तो आंवला पूजन के बाद पेड़ की छांव में ब्राह्मण भोज भी कराते हैं। इस दिन महिलाएं भी अक्षत, पुष्प, चंदन आदि से पूजा-अर्चना कर पीला धागा लपेट कर वृक्ष की परिक्रमा करती हैं। धर्मशास्त्र के अनुसार इस दिन स्नान, दान, यात्रा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

पूजन विधि 
प्रात:काल स्नान कर आंवले के वृक्ष की पूजा की करें। पूजा करने के लिए आंवले के वृक्ष की पूर्व दिशा की ओर उन्मुख होकर षोडशोपचार पूजन करें। दाहिने हाथ में जल, चावल, पुष्प आदि लेकर व्रत का संकल्प करें। संकल्प के बाद आंवले के वृक्ष के नीचे पूर्व दिशा की ओर मुख कर ॐ धात्र्यै नम: मंत्र से आह्वानादि षोडशोपचार पूजन करके आंवले के वृक्ष की जड़ में दूध की धारा गिराते हुए पितरों का तर्पण करें। इसके बाद आंवले के वृक्ष के तने में कच्चे सूत्र लपेटें। फिर कर्पूर या घृतपूर्ण दीप से आंवले के वृक्ष की आरती करें।

विष्णु का स्वरूप है आंवला
शास्त्रों के अनुसार आंवला, पीपल, वटवृक्ष, शमी, आम और कदम्ब के वृक्षों को चारों पुरुषार्थ दिलाने वाला कहा गया है। इनके समीप जप-तप पूजा-पाठ करने से इंसान के सभी पाप मिट जाते हैं। पद्म पुराण में भगवान शिव ने कार्तिकेय से कहा है "आंवला वृक्ष साक्षात् विष्णु का ही स्वरूप है। यह विष्णु प्रिय है और इसके स्मरण मात्र से गोदान के बराबर फल मिलता है।

कार्तिक मास: जानें हिन्दू धर्म में क्यों माना गया है इस सबसे उत्तम माह

कथा
आंवला वृक्ष की पूजा और इस वृक्ष के नीचे भोजन करने की प्रथा को चालू करने वाली माता लक्ष्मी मानी जाती है। इस संदर्भ में कथा है कि एक बार माता लक्ष्मी पृथ्वी भ्रमण करने आईं। मार्ग में भगवान विष्णु एवं शिव की पूजा एक साथ करने की इच्छा हुई। लक्ष्मी जी ने विचार किया कि एक साथ विष्णु एवं शिव की आंवले के वृक्ष को विष्णु और शिव का प्रतीक चिह्न मानकर माता लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष की पूजा की। 

पूजा से प्रसन्न होकर विष्णु और शिव प्रकट हुए। लक्ष्मी माता ने आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर विष्णु और भगवान शिव को भोजन करवाया। इसके बाद स्वयं भोजन किया। जिस दिन यह घटना हुई थी उस दिन कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि थी। इसी समय से यह परंपरा चली आ रही है। इस दिन अगर आंवले की पूजा करना और आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन बनाना और खाना संभव न हो तो इस दिन आंवला जरूर खाना चाहिए।

Created On :   22 Nov 2020 4:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story