- Dainik Bhaskar Hindi
- Dharm
- know the impact on the 12 zodiac signs of Entering Venus in Virgo
दैनिक भास्कर हिंदी: 1 अगस्त को शुक्र ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश - जाने सभी १२ राशियों पर क्या होगा प्रभाव?

डिजिटल डेस्क। शुक्र ग्रह 1 अगस्त 2018, बुधवार को दोपहर 12:41 बजे कन्या राशि में परिवर्तन करेगा और 1 सितंबर 2018, शनिवार रात्रि 23:46 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा। आइए जानते इस परिवर्तन से राशियों पर क्या असर पड़ने वाला है और किस तरह आपके जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे।
मेष राशि
शुक्र आपकी राशि से षष्ठम भाव में प्रवेश करेगा। इस समय आपको विविध क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है इसलिए उनसे सावधान रहें, अन्यथा आप उनके षड्यंत्र में फंस सकते हैं। काम में किसी प्रकार की रुकावट आ सकती है और व्यापारी मित्र के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। हो सकता है की आप दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद भी हो जाए। और यदि कोई आवश्यक कार्य न हो तो यात्रा को टालने का प्रयास करें। क्योंकि यह समय में यात्रा के लिए शुभ योग नहीं बन रहे है। वैवाहिक जीवन में भी अशांति हो सकती है। कन्या राशि में शुक्र का प्रवेश होने के कारण से आप लोगों को प्रेम संबंधों में हानि हो सकती है। इसके अतिरिक्त आपको कुछ मानसिक और शारीरिक कष्ट भी मिल सकते हैं।
उपायः शुक्रवार दिन चावल का दान करें एवं शिव जी खीर से अभिषेक करें।
वृषभ राशि
शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में प्रवेश करेगा। इस समय में बच्चे आपसे स्नेह और आपका सम्मान करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता हे। धन में वृद्धि संभव है और लॉटरी,श्येर आदि में लाभ मिलने के योग हैं। वहीं आपकी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन होगा। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। जो जातक नौकरी के लिए चिंतित हैं उन्हें नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। संतान प्राप्ति के भी योग हो रहे हैं। प्रेम जीवन के लिए यह बहुत अच्छा समय है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। दोस्तों अथवा परिजनों के साथ भ्रमण और मनोरंजन के लिए जा सकते हैं| क्रोध करने से बचना हितकर रहेगा।शुक्र का गोचर आपके खर्चों को बढ़ा सकता हे, जिसके कारण आप मानसिक रूप से तनाव में रह सकते हैं।
उपायः इस समय में माँ दुर्गा की आराधना करें, छोटी कन्याओं को मीठा खिलाएं।
मिथुन राशि
शुक्र आपकी राशि से चतुर्थ भाव में भ्रमण करेगा। इस समय में आपकी लंबे समय से रुकी हुई मनोकामना के पूर्ण होने की प्रबल संभावना बन रही है। आपको आर्थिक लाभ होने के भी योग हैं। इस अवधि में आप भौतिक सुख-सुविधाओं का पूरा आनंद लेंगे। घर में भी सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। अच्छे कार्यों के लिए आपको अपने परिवारजनों से भी सहायता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको शुक्र से लाभ प्राप्त होने की संभावना है।
विवाह प्रस्ताव या फिर प्रेम संबंधों में आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। मन में निरंतर दुविधा बनी रहगी और बिना किसी कारण से आपके भीतर अशांति विकसित हो सकती हे।
बिना बात के गुस्सा करना, चिड़चिड़ाहट, इसका प्रभाव आपके निजी जीवन पर पड़ने की संभावना है। धन को लेकर कोई बड़ा निर्णय ना लें, अन्यथा अंत में घाटा हो सकता है। कार्यस्थल पर सफलता मिल सकती है लेकिन साथ ही विवाद भी बड़ सकता हे।साथ ही किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
उपायः शुक्रवार को शिव जी को शहद चाडायें एवं चमकीले पात्र से शक्कर का दान करें।
कर्क राशि
शुक्र आपकी राशि से तृतीय भाव में रहेगा। इस समय में आपका भाग्य बलिष्ट रहेगा। निजी जीवन में मित्रों की संख्या में वृद्धि हो सकती हे, वेसे शत्रुओं पर आपका भय बना रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलने के योग हैं और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। वहीं कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में आपकी सहायता करेगा। सरकार के द्वारा आपको लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। घर में भाई-बहनों से आपको ख़ुशियाँ प्राप्त होंगी और दान-धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
आपका सामाजिक दायरा और आत्मविश्वास, दोनों ही उन्नत होंगे। आपका आत्मविश्वास आपकी सहायता करेगा और आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
इस समय भाग्य आपका साथ तो देगा लेकिन जितना अपेक्षा करेंगे उतना नहीं। इस समय में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं को हानि का सामना करना पड़ता है। जितने प्रयास आप कर रहे हैं उसके अनुसार परिणाम मिलने की उम्मीद ना करें। प्रेम संबंधों में शिथिलता आएगी।
उपायः शुक्रवार को छोटी कन्याओं की पूजा करें और उन्हें मिश्री भेंट करे।
सिंह राशि
शुक्र आपकी राशि से द्वितीय भाव(धन भाव) में प्रवेश करेगा। इस समय में आपको विभिन्न स्रोतों से धन लाभ प्राप्त होने के योग हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आपको इस गोचर का लाभ मिलेगा और इस समय आप स्वस्थ रहेंगे। इस अवधि में आप कपड़े, आभूषण अथवा इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की ख़रीदारी भी कर सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए यह बहुत अच्छा समय रहने वाला है और नविन विवाहित जातकों को इस समय संतान प्राप्ति के योग हैं। वहीं छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हें। आपके व्यक्तित्व में एक आकर्षण दिखेगा जिस कारण लोग आपकी ओर खींच सकते हें। कला एवं संगीत जैसे विषयों की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। इस समय शत्रु का भी भय बना रह सकता है। लेन-देन में थोड़ी सावधानी रखें। किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा(अन्धविस्वास) करना घातक साबित हो सकता है। जीवन साथी के कारण आपको धन मिलने की प्रबल सम्भावना बन रही है। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, साथ ही खर्च बढ़ने के पूरे योग हैं।
उपायः शुक्रवार को अपनी दाहिने बाजू में अरंड मूल(जड़) धारण करें लाल वस्त्र किसी छोटी कन्या को दान करें।
कन्या राशि
शुक्र आपकी राशि में ही प्रवेस कर रहा हे यह आपके प्रथम भाव में स्थित होगा। इस समय में आपके जीवन में धन एवं ख़ुशियों का आगमन हो रहा हे।इस समय शत्रु भी आपका सामना करने से घबराएंगे। इस समय में ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आपके मान-सम्मान में कमी आए। इस अवधि में अविवाहित जातक परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। वहीं विवाहितों को संतान प्राप्ति के योग हैं। छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति मिल सकती हे। व्यापार से जुड़े जातकों के व्यवसाय में वृद्धि की प्रबल संभावना है। कन्या राशि के जातकों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है क्योंकि इसकी वजह से उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको चोट लगने की संभावना है इसलिए सावधान रहें। आय बढ़ेगी लेकिन उसके साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे। शारीरिक संबंधों के प्रति आपकी रुचि अत्याधिक बढ़ जाएगी, आपके विचार भी इसी के ऊपर केन्द्रित होगे। बहुत हद तक उम्मीद है कि आप अपनी किसी महिला मित्र की तरफ आकर्षित हो जाएं।
उपायः भगवान शिव को सफेद चंदन का तिलक लगायें एवं दूध चढ़ाएँ।
तुला राशि
शुक्र आपकी राशि से द्वादश भाव (बाहरावै भाव) में रहेगा। इस समय में धन लाभ के योग हैं। मित्रों की ओर से भी आपको किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में आप भौतिक सुख-सुविधाओं और एक अच्छी जीवन शैली का आनंद प्राप्त करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। मन में अधिक वासनात्मक विचार आ सकते हैं। इन विचारों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। मित्रों से अधिक आशा ना रखें आपको निराश कर सकता है। आपको सिर्फ और सिर्फ अपने आत्मबल और श्रम पर ही निर्भर होकर आगे बढ़ना ही सही होगा। आप अपनी सामाजिक और पारिवारिक छवि बिगड़ने से बचाएं। जीवनसाथी के साथ नोक-झोंक बढ़ेगी जिस कारण से घर में अशांति का वातावरण हो सकता हे। परिवारजनों या रिश्तेदारों के साथ कहा-सुनी हो सकती है और धन का अधिक व्यय होने की संभावना है।
उपायः भगवान शिव का दही से अभिषेक कर सफेद फूल चढ़ाएँ।
वृश्चिक राशि
शुक्र आपकी राशि से एकादश भाव (ग्याहरवे भाव) में रहेगें। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत हो सकती हे। आपके खान-पान और रहन-सहन में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। प्रेम के विषय में भी आपको पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता हे और अपने प्रेमी के साथ आप मौज-मस्ती के साथ बहस भी हो सकती है जिस कारण अचानक संबंध टूटने तक की नौबत आ सकती है। पेट संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए अपने खान-पान का ध्यान रखें। मसालेदार भोजन,मादक पदार्थ और मदिरापान से दूरी बनाये रखें। अपने मित्रों की सूची में बढ़ोत्तरी ना करें। व्यर्थ के मित्र बनाकर आप अपने धन और ऊर्जा की ही हानि करेंगे। वर्तमान नौकरी से आपका मन ऊब सकता है और नए नौकरी की तलाश कर सकते हैं।
उपायः अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएँ और उसमे प्रतिदिन जल अर्पित करें।
धनु राशि
शुक्र आपकी राशि से दशम भाव में रहेगा। इस समय आपका स्वस्थ कुछ कमजोर पड़ सकता है इसलिए अपना ध्यान रखें। वहीं धन के लेनदेन में सावधानी रखें अन्यथा धन हानि का भय है। किसी समस्या के कारण मानसिक तनाव भी रह सकता है। इस तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। कार्य के समय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य न खोएं और परिस्थितियों का डटकर सामना करें। आपके शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है इसलिए सावधान रहें और चतुराई से उनका सामना करें। महिलाओं का सम्मान करें। किसी विषय पर अनुभवी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। प्रयास करें कि वरिष्ठ कर्मियों से आपके सम्बन्ध अच्छे बने रहें। आपकी कार्यकुशलता पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना है। अन्य लोग भी आपकी छवि को दूषित करने का प्रयास कर सकते हे । प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी और व्यर्थ के खर्च भी बढ़ जाएंगे। कुछ भी हो जाए आप अपने क्रोध को नियंत्रित में रखें। अपने ऑफिस या कार्य क्षेत्र में लोगों को सम्मान की द्रष्टि से ही देखें, अपने कुशल व्यवहार से उच्च अधिकारियों पर अपना प्रभाव छोड़ें जो आनेवाले जीवन के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
उपायः शिव जी को जल में शहद मिला कर चाडाए एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
मकर राशि
शुक्र आपकी राशि से नवम भाव में जाएगा। इस समय विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने के योग हैं। आप कपड़े, आभूषण अथवा इलेक्ट्रॉनिक वस्तु आदि ख़रीद सकते हैं।
वर्तमान नौकरी में स्थानांतरण अथवा नई नौकरी मिलने के योग हैं। वेसे नौकरी में परिवर्तन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकार की किसी योजना से आप लाभान्वित हो सकते हैं।
समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। मित्र एवं जीवनसाथी की सहायता से आप अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हें। लंबी दूरी की यात्रा आपके लिए लाभकारी रह सकती है। पिता से अनबन होने की पूरी-पूरी संभावना है। स्वमं पर ना तो ज्यादा भार डालें और ना ही अकारण किसी से आशा रखें और अपने आचरण को शुद्ध रखें। आपको छोटी-मोटी पीड़ा हो सकती है लेकिन इससे आपके जीवन पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। धार्मिक कार्यों में अपनी रुचि बढेगी एवं लाभ प्राप्त होगा।
उपायः ॐ नम: शिवाय’’ का जप करें एवं शुक्रवार को शुक्र यंत्र स्थापित करें।
कुंभ राशि
शुक्र आपकी राशि से अष्टम भाव में प्रवेश करेगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी और आप धन एकत्रित करने में सफल रहेंगे। जीवन में अनेक ख़ुशियों के रंग-बिरंगे छोटे-छोटे पल आएंगे और पारिवारिक जीवन भी प्रसन्नचित रहेगा। आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना है। मन में अधिक वासनात्मक विचार आ सकते हैं अतः इन विचारों पर नियंत्रण रखें अन्यथा मान हानि हो सकती हे। छात्रों को इस समय में शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।आपको अपने विचारों पर नियंत्रण रखने का प्रयत्न करना चाहिए। मदिरापान की लत है तो उसमें कमी कीजिए अन्यथा कोई रोग होने की पूरी-पूरी संभावना है। इस समय आपको कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। आपको अपने वचनों के कारण से आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अविवाहित लोगों के जीवन में समस्या आ सकती हैं।
उपायः शुक्रवार को अपने दाहिने हाथ में काले वस्त्र में रख कर शमी की मूल (जड़) धारण करें।
मीन राशि
शुक्र आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर करेगा। इस समय ऐसा कोई भी कार्य न करें जिस कारण से आपके मान-सम्मान में कमी आए। कार्य क्षेत्र में आपको सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। इस बीच अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। धन की हानि भी संभव है इसलिए रुपय-पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी अवश्य रखें। इस समय आप यात्रा पर जा सकते हैं। विवाहित जीवन में तनाव पैदा हो सकता है, जिस कारण मानसिक अशांति जन्म ले सकती हे।
प्रेम संबंधों में भी यह समय अच्छा नहीं है। शत्रुता बढ़ सकती है जो आपको विचलित कर सकती है।आपको इस एक महीने अपने खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
उपायः शिव जी को समर्पित कर छोटी कन्याओं को सफेद वस्तुओ का दान करें।
वनमाली सृजनपीठ: बाल कलाकारों द्वारा राम भजन की मनमोहक प्रस्तुति
डिजिटल डेस्क, भोपाल। विश्वरंग के अन्तर्गत बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वनमाली सृजनपीठ में रामभजन माला का आयोजन किया गया, जिसमें राम के भजनों की सुन्दर प्रस्तुति बच्चों के द्वारा दी गयी। कार्यक्रम का आरम्भ मालविका राव चतुर्वेदी के भजन- 'श्रीरामचन्द्र कृपालु भज मन' से हुआ। इसी कड़ी में स्वरा वत्स ने राम के विभिन्न रूपों का वर्णन करते हुए 'राम-राम दशरथ नन्दन राम' भजन से सबको मन्त्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मोही और जयगी ने 'राम-राम सब नाम जपो', रेखा ने राग ख्याल में छोटे 'ख्याल' और कियारा ने 'राम भजो आराम तजो', निवेदिता सोनी ने 'श्याम का गुणगान करिये ' गाकर माहौल को राममय कर दिया।
कार्यक्रम के अगले चरण में मालविका द्वारा मीराबाई का प्रसिद्ध भजन 'पायो जी मैंने राम रतन धन पायो' और स्वरा ने श्याम कन्हाई गाकर राम के साथ कृष्ण भक्ति से भी परिचय कराया। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए आईसेक्ट लिमिटेड के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने 'राम भक्त ले चला राम की निशानी' और अन्य भजन गाकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। इसके बाद सभी बच्चों की संगीत गुरु श्यामा ने अपना स्वचरित भजन 'राम नाम सुखदायक' की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विश्वरंग के निदेशक संतोष चौबे, वनमाली सृजनपीठ भोपाल के अध्यक्ष मुकेश वर्मा, आईसेक्ट लिमिटेड के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, गेटसेट पेरेंट की निदेशक पल्लवी राव चतुर्वेदी, विश्वरंग की सहनिदेशक डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, नितिन वत्स, इलेक्ट्रॉनिकी आपके लिए की सम्पादक डॉ. विनीता चौबे, प्रभा वर्मा, वनमाली सृजनपीठ की राष्ट्रीय संयोजक ज्योति रघुवंशी, टैगोर विश्वकला केन्द्र के निदेशक विनय उपाध्याय सहित बच्चों के अभिभावक और नाना-नानी, दादा-दादी भी उपस्थित रहे।
आईसेक्ट भोपाल: भैरोंपुर में विकास कार्यों के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा का आईसेक्ट द्वारा किया गया अभिनंदन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मिसरोद स्थित स्कोप कैम्पस के पास भैरोंपुर गांव के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के संबंध में आईसेक्ट द्वारा एक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामेश्वर शर्मा के अलावा पार्षद राजपूत जी, सलाहकार अरविंद मालवीय, आईसेक्ट समूह के चेयरमैन संतोष चौबे, आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष तेज सिंह पटेल, मंडल उपाध्यक्ष मनीष जैन, आईसेक्ट संस्थान के एम्पलॉई, स्कोप कॉलेज के फैकल्टी, छात्र और भैरोंपुर गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि भैंरोपुर में माननीय विधायक रामेश्वर शर्मा जी के प्रयासों से भैरोंपुर-छान-मक्सी रोड को स्वीकृत किया गया है इसलिए हम आईसेक्ट संस्था और गांव के लोग एकत्रित हैं ताकि उन्हें आभार दे सकें और अभिनंदन दे सकें। आगे उन्होंने बताया कि स्कोप कैम्पस भविष्य में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ कौशल विश्वविद्यालय के रूप में भी जाना जाएगा जिससे इस गांव के छात्रों कौशल विश्वविद्यालय के माध्यम से करियर बना पाएंगे और एडमिशनल ले पाएंगे। यहां लगातार रोजगार मेलों का आयोजन होता है, भविष्य में भी प्रत्येक तीन माह में रोजगार मेलों का आयोजन किए जाने की योजना है। ऐसे में आवागमन को बेहतर बनाने और क्षेत्र के विकास में यह सड़क एक अहम रोल अदा कर पाएगी।
आईसेक्ट समूह के चेयरमैन संतोष चौबे ने स्कोप कैम्पस और भैंरोपुर गावं की ओर से विधायक रामेश्वर शर्मा का अभिनंदन करते हुए कहा कि लम्बे समय से भैरोंपुर- मक्सी- छान- सहारा सड़क पेंडिंग थी। परंतु अब विधायक जी के प्रयास से स्वीकृत हो गई है और टेंडर भी हो गया है। उन्होंने बताया कि यह सड़क भैरोंपुर से सहारा जाने के मार्ग की दूरी 5 किमी तक कम कर देती है। साथ ही यह सड़क निर्माण गांव के विकास में भी सहयोगी क्योंकि इससे नई कॉलोनियों का विकास सुगम हो जाएगा। इस विकास कार्य के लिए उन्होंने आश्वासन भी दिया कि इस सड़क के लिए आईसेक्ट ने अपनी जमीन छोड़ रखी है। इसके अलावा हम कलवर्ट (नाला) बनाने में भी सहयोग प्रदान करेंगे जिससे भविष्य में बारिश में होने वाली भराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। आगे उन्होंने बताया कि स्कोप कैम्पस भविष्य में ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय के रूप में भी जाना जाएगा ऐसे में माननीय विधायक के सुझाव पर इसमें स्पोर्ट्स एकेडमी को भी रखे जाने की योजना है। इस विवि में सारे कौशल ट्रेड में प्रशिक्षण होगा और सभी प्रकार की लैब्स बनाई जा रही हैं। यह पूरे मध्य भारत का पहला कौशल विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाएगा। साथ ही संतोष चौबे ने अवगत कराया कि हमारे संस्थान में अधिकांश कार्य हिंदी में में ही होता है और हम शासन के साथ मेडिकल शिक्षा को हिंदी में प्रदान करने की पहल में शामिल हैं।
मुख्य अतिथि विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के भी केंद्र होते हैं। बच्चे को शिक्षा, फैकल्टी को रोजगार के साथ ही आसपास व्यापार भी विकसित होता है। ऐसे मेरी शुभकामनाएं हैं कि संतोष चौबे जी शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रयास जारी रखें और भविष्य और भी विश्वविद्यालय खोलें। आगे उन्होंने कहा कि आज रोजगार की महती आवश्यकता है ऐसे में आवश्यक है कि ऐसी शिक्षा प्रदान की जाए जिससे छात्र स्वयं उद्यमी बनें और नए रोजगारों का सृजन करें। इसमें हमारी मातृभाषा एक अहम योगदान अदा कर सकती है क्योंकि अगर भारत में आधिकांश आबादी हिंदी समझने वाली है ऐसे में अंग्रेजी भाषा ग्रामीण अंचल के छात्रों में हीनता का भाव पैदा कर देती है और वे अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य नहीं कर पाते और अक्सर पीछे रह जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि मातृभाषा में ज्ञान का प्रसार हो जिससे आत्मविश्वास भी बढ़े और विकास की रफ्तार भी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रमुख सहयोग एडमिन टीम और उसके हैड मनमोहन सोनी का रहा।
इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल: आठवें आईआईएसएफ में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय का स्टाल बना आकर्षण का केंद्र
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हो रहे आठवें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय का स्टाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आईआईएसएफ के मेगा एक्सपो में एआईसी-आरएनटीयू के स्टार्टअप द्वारा बनाई गई इलेक्ट्रिक बाइक को सभी के द्वारा खूब सराहा जा रहा है। यह बाइक एक बार चार्ज होने पर 80 किलोमीटर तक चलती है और इसकी दर 10 से 15 पैसे प्रति किलोमीटर आती है। यह स्टार्टअप जीवाश्म ईंधन का एक अच्छा विकल्प है। वहीं स्मार्ट सोलरी- आरएनटीयू के विद्यार्थियों ने सेंटर फार आईओटी एंड एडवांस्ड कम्प्यूटिंग के हेड डाॅ. राकेश कुमार के मार्गदर्शन में शिवम कुमार और शुभांषू कुमार ने यह इकोफ्रेंडली साइकिल बनाई है। जिसमें 48वाॅट की बैटरी का उपयोग किया गया है। यह सोलर पैनल, डायनेमो और चार्जिंग प्वाइंट से चार्ज होती है। फुल चार्ज होने पर 30 किलोमीटर तक चलती है। इसकी कीमत लगभग बीस से पच्चीस हजार है। यह साइकिल बाइक का किफायती विकल्प है। एआईसी-आरएनटीयू के निदेशक श्री नितिन वत्स ने बताया कि विश्वविद्यालय लगातार नवाचार पर फोकस कर रहा है और स्टार्टअप को सभी तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं जिससे स्टार्टअप्स निकल रहे हैं।
विश्वविद्यालय के कृषि संकाय द्वारा जैविक उत्पाद जैसे काला नमक चावल, सोना मसूरी व लाल चावल को भी स्टाल में रखा गया है। जिंक और आयरन से भरपूर काला नमक चावल का वर्णन भगवान बुद्ध के संदर्भ में भी मिलता है। सोना मसूरी चावल के दाने मध्यम आकार के सफेद चमकीले होते हैं। माइक्रो न्यूटन से युक्त लाल चावल को छत्तीसगढ़ में काफी पसंद किया जाता है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर रिसर्च एक्सीलेंस के उपकरणों का डेमोंस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। वहीं आइसेक्ट के रमन ग्रीन्स स्टाल में मिलेट के विभिन्न उत्पाद रखे गए। जिनमें कुकीज़, टोस्ट, खारी और स्नैक स्टिक की डिमांड लगातार बनी रही।
आरएनटीयू के स्टाल में आईसेक्ट पब्लिकेशन की ज्ञान विज्ञान, कौशल विकास तथा कला साहित्य की प्रकाशित पुस्तकों व पत्रिकाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें हिंदी में विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण, स्वास्थ्य आदि विषयों पर पुस्तकें विशेषरूप से पसंद की जा रही हैं। स्कूली छात्रों से लेकर उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों तथा शोधार्थियों तक के लिए उपयोगी पुस्तकें शामिल हैं। छह खंडों में अविभाजित मध्यप्रदेश के कथाकारों का 'कथाकोश' व 18 जिल्दों में भारत की हिंदी कहानियों का सम्यक कोश 'कथादेश', साथ ही हिंदी में विज्ञान और तकनीक पत्रिका 'इलेक्ट्रॉनिकी आपके लिए' व कला साहित्य की पत्रिका 'रंग संवाद' भी प्रदर्शित है। आईआईएसएफ में विज्ञान साहित्य उत्सव 2022 "विज्ञानिका" में विश्वविद्यालय की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। है।
मनोरंजन: हरेक रीज़नल इंडस्ट्री की प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने की कोशिश में जुटा हुआ है 'क्रिएटिव वाइब': संतोष खेर
डिजिटल डेस्क, मुंबई। एस. एस. राजामौली की फ़िल्म 'RRR' के मशहूर गाने 'नातू नातू' ने गोल्डन ग्लोब्स जीतकर एक बार फिर से यह साबित कर दिया है क्षेत्रीय सिनेमा भी विश्वभर में अपनी छाप छोड़ने का दमखम रखता है. पिछले साल क्षेत्रीय सिनेमा और ओटीटी ने ऐसे दमदार कंटेट से दर्शकों को रूबरू कराया दर्शकों की उम्मीदें आसमान छूने लगी हैं. सिनेमा को नई ऊंचाई पर ले जानेवालों में कई लोग मशक़्क़त कर रहे हैं और इनमें से एक अहम नाम है प्रोडक्शन हाउस 'क्रिएटिव वाइब' का. उल्लेखनीय है भाषाओं से परे यह प्रोडक्शन हाउस देशभर में मौजूद नायाब तरह के कंटेट की संभावनाओं को खंगाल रहा है और नई-नई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका दे रहा है।
'क्रिएटिव वाइब' के संस्थापक संतोष खेर कहते हैं कि लोग ना सिर्फ़ गुणवत्तापूर्ण कंटेट देखना चाहते हैं, बल्कि वे चाहते हैं कि विभिन्न रीजनल इंडस्ट्रीज़ से जुड़े तमाम प्रतिभाशाली लोगों को काम करने के लिए उचित मंच भी उपलब्ध कराया जाए. वे कहते हैं, "हमारे देश में ऐसे प्रतिभाशाली लोगों की कोई कमी नहीं है जो गुमनाम हैं और ऐसे लोगों के बारे में आम दर्शकों को ज़्यादा कुछ पता भी नहीं होता है. हम सृजनकर्ताओं व पेशवर लोगों को आम दर्शकों के सामने लाएंगे जिसके चलते हम दुनियाभर के सिनेमा से मुक़ाबला करने में पूरी तरह से सक्षम साबित होंगे।"
'क्रिएटिव वाइब' के लिए साल 2022 एक उल्लेखनीय साल रहा है. इस दौरान प्रोडक्शन हाउस की ओर से 'अथंग" नामक एक चर्चित मराठी हॉरर वेब सीरीज़ का निर्माण किया गया. प्रोडक्शन हाउस ने 'चंद्रमुखी' नामक भव्य मराठी फ़िल्म बनाकर लोगों को चकित किया. इसके अलावा भी कई उल्लेखनीय कंटेट का निर्माण प्रोडक्शन हाउस की ओर से किया गया है. ऐसे में अब 'क्रिएटिव वाइब' साल 2023 में हिंदी, मराठी और गुजराती भाषा में कंटेट निर्माण में ज़ोर-शोर से जुट गया है. वेब द्वारा उपलब्ध कराये जानेवाले मौकों से अच्छी तरह से परिचित संतोष खेर कहते हैं, 'वेब शोज़ की दुनिया क्षेत्रीय भाषाओं में कंटेट बनानेवाले मेकर्स के लिए एक बड़ी राहत बनकर आई है जिसके चलते विविध तरह के टैलेंट को अपने अद्भुत कार्यों को सामने लाने और अपनी क्षमताओं का भरपूर प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है. हम वेब कंटेट के माध्यम से ही नहीं, बल्कि विभिन्न भाषाओं में बननेवाली फ़िल्मों को भी एक बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाना चाहते हैं।"
संतोष खेर इस इंडस्ट्री से जुड़े पेशेवर लोगों के साथ काम करने और उन्हें मौका देने में यकीन करते हैं. इसे लेकर वे कहते हैं, "जब कभी हम क्षेत्रीय स्तर की प्रतिभाओं की बात करते हैं तो हम महज़ कलाकारों के बारे में ही सोचते हैं. लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए किसी भी फ़िल्म/कंटेट के निर्माण में बड़े पैमाने पर अन्य लोग भी शामिल होते हैं. इनमें टेक्नीशियनों, कॉस्ट्यूम तैयार करनेवालों, लेखकों से लेकर अन्य तरह के कई और भी विभाग शामिल होते हैं जो किसी भॊ फ़िल्म को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. ग़ौरतलब है कि कैमरा के पीछे काम करनेवालों के नाम मुख्यधारा के सिनेमा द्वारा भी आसानी से भुला दिया जाता है. ऐसे में हमारा प्रोडक्शन हाउस इस स्थिति को बदलने, नये नये नामों को सामने लाने और पर्दे के पीछे काम करनेवाले लोगों को स्थापित करने के लिए प्रयत्नशील है ताकि ऐसे गुमनाम लोगों की भी अपनी एक अलग पहचान बन सके।"
लेकिन क्या प्रोफ़ेशनल लोगों को अपनी-अपनी इंडस्ट्री तक ही सीमित कर दिया जाएगा? इस सवाल पर संतोष खेर कहते हैं, "हमें ऐसी प्रतिभाओं को तैयार करने की ज़रूत है जो विभिन्न तरह की क्षेत्रीय इंडस्ट्रीज़ में काम कर सकें. अगर हम एक इंडस्ट्री से ताल्लुक रखनेवाली प्रतिभाओं को दूसरी इंडस्ट्री में काम करने का मौका मुहैया कराएंगे तभी जाकर हम सही मायनों में पैन इंडिया फ़िल्मों का निर्माण कर पाएंगे. हमने बड़े सुपरस्टार्स के साथ ऐसा होते हुए देखा है मगर ज़रूरत इस बात की है कि सभी भाषाओं की इंडस्ट्री से संबंध रखनेवाले कास्ट और क्रू के अन्य सदस्यों को भी इसी तरह के मौके दिये जाएं।"
प्रतिभाओं को परिष्कृत करने की सोच और पैन इंडिया सिनेमा के निर्माण का आइडिया सिनेमा के भविष्य के लिए अच्छा है, लेकिन अगर अन्य लोग भी सतोष खेर की तरह सोचने लग जाएं तो निश्चित ही वो दिन दूर नहीं है, जब सिनेमा की दुनिया जल्द ही आसमान की नई उंचाइयों को छूने लगेगी।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: आज है वासुदेव द्वादशी व्रत, जानिए कैसे होगी इस व्रत से मोक्ष की प्राप्ति
दैनिक भास्कर हिंदी: आशा दशमी व्रत: क्या है इसकी कथा व्रत विधि और लाभ
दैनिक भास्कर हिंदी: भौम (मंगल) प्रदोष व्रत का महत्व,कथा,फल,एवं पूजा विधि, उद्यापन विधि
दैनिक भास्कर हिंदी: जानिए कब है निर्जला एकादशी व्रत और क्या है इसका महत्व