Solar Eclipse: आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में क्या होगा प्रभाव

Last solar eclipse of the year, know what will be the effect in India
Solar Eclipse: आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में क्या होगा प्रभाव
Solar Eclipse: आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में क्या होगा प्रभाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल यानी कि 14 दिसंबर, सोमवार यानी कि आज लगने जा रहा है। हालांकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह ग्रहण तब लगेगा जब भारत में सूर्यास्त हो चुका होगा। यह सूर्य ग्रहण उन देशों में दिखेगा जहां इस दौरान सूर्योदय रहेगा। इसलिए इसका प्रभाव भारत में नहीं पड़ेगा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सूर्य ग्रहण दक्षिणी अफ्रीका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर और अंटार्कटिका में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। आइए जानते हैं इस ग्रहण के बारे में...

अगहन मास 2020: जानें हिन्दू पंचांग में क्या है इसका महत्व, क्यों कहा जाता है इसे मार्गशीर्ष

भारतीय समयानुसार ग्रहण का समय
सूर्य ग्रहण आरंभ: शाम 7 बजकर 3 मिनट पर
सूर्य ग्रहण समापन: रात 12 बजकर 23 मिनट तक
कुल अवधि: लगभग 5 घंटे

सूतक
चूंकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। बता दें कि आमतौर पर सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है।

दिसंबर माह: इस माह में आएंगे ये व्रत और पर्व, जानें इनकी तिथि और दिन

क्यों होता है सूर्य ग्रहण ?
जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की चमकती सतह चंद्रमा के कारण दिखाई नहीं पड़ती हैं। वहीं चंद्रमा की वजह से जब सूर्य ढकने लगता है तो इस स्थिति को सूर्यग्रहण कहते हैं। इसके अलावा जब सूर्य का एक भाग छिप जाता है तो उसे आंशिक सूर्यग्रहण कहते हैं। जबकि सूर्य जब कुछ देर के लिए पूरी तरह से चंद्रमा के पीछे छिप जाता है तो उसे पूर्ण सूर्यग्रहण कहते हैं।  

Created On :   13 Dec 2020 9:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story