भगवान शिव को प्रसन्न करने चढ़ाएं ये 5 फूल, पूरी होगी मनोकामना

Mahashivratri 2023: Offer these 5 flowers to please Lord Shiva
भगवान शिव को प्रसन्न करने चढ़ाएं ये 5 फूल, पूरी होगी मनोकामना
महाशिवरात्रि 2023 भगवान शिव को प्रसन्न करने चढ़ाएं ये 5 फूल, पूरी होगी मनोकामना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाशिवरात्रि का पावन पर्व देशभर में 18 फरवरी, शनिवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। लोग व्रत रखते हैं और देवों के देव महादेव की आराधना करते हैं। ऐसा मना जाता है महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और पार्वती की शादी हुई थी। इस दिन अगर सच्चे मन से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से भगवान शिव खुश होकर अपनी भक्तों की  मनोकामना पूर कर देते हैं। 

वैसे तो भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवभक्त बेलपत्र, भागं, भस्स और तरह-तरह के फूल चढ़ाते हैं। यदि आप भी भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप इन पांच फूलों को चढ़ाकर भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

अपराजिता का फूल
अपराजिता का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ होता है। साथ ही ऐसा कहा जाता है अपराजिता के फूल भगवान शिव को चढ़ाने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

धतूरा का फूल
धतूरा भगवान शिव को बहुत पसंद है तो इस शिवरात्रि आप भी भगवान शिव को खुश करने के लिए धतूरा का फूल चढ़ा सकते हैं।

चमेली का फूल
चमेली के फूल को प्यार और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। साथ ही यह बहुत ही खुशबूदार होता है इसे चढ़ा कर भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है।

बेला का फूल
अगर आपकी शादी में कोई बाधा आ रही है तो आप बेला का फूल भगवान शिव को चढ़ा सकते हैं। इससे शादी में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिल सकती है।

हरसिंगार का फूल
हरसिंगार का फूल सिर्फ रात में खिलाता है, लेकिन इसे भगवान शिव पर चढ़ाने से घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है।

शमी का फूल
शमी का फूल चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्त की हर मनोकामना पूर्ण कर देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि शमी का फूल घर में लगाने से शनि देव का खास कृपा मिलती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   17 Feb 2023 5:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story