- Dainik Bhaskar Hindi
- Dharm
- Mars in Taurus from 22 march, Learn the effects on your zodiac
दैनिक भास्कर हिंदी: धरतीपुत्र मंगल का वृषभ राशि में गोचर, जानें कैसा रहेगा 12 राशियों पर प्रभाव...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगल देव को धरतीपुत्र कहा जाता है। प्राचीन ज्योतिष में इन्हें भूमिपुत्र और युद्ध का देवता भी माना जाता है। मंगल अंतरिक्ष में नग्न आंखों से भी स्पष्ट दिखाई देते हैं। इनका धरती से निकट संबंध होने से इनका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ना अवश्यंभावी है। 22 मार्च 2019 को दोपहर 1 बजकर 07 मिनट पर मंगल ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करने वाला है। जो 7 मई 2019 को प्रातः 5 बजे तक रहेंगा। मंगल को प्रत्यक्ष ऊर्जा देने वाला ग्रह माना जाता है। इस कारण मंगल जातक की राशि पर मंगलकारी व अमंगलकारी प्रभाव डालते हैं। मंगल का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव डालता है। आइए जानते हैं क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव...
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन उत्तम है। धन के योग खुलेंगे। आनंददायक यात्रा के योग हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है। शुभ कार्यों में खर्च होने के आसार हैं। अविवाहित जातकों के लिए परिणय सूत्र में बंधने के योग बनने की भी संभावनाएं हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभकारी है। इस समय आप बहुत ऊर्जावान बने रहेंगे। व्यवसाय बढ़ने के योग हैं। अविवाहित जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए मंगल विशेष रूप से अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए राशि से मंगल का परिवर्तन 12वां होगा। खर्च बढ़ने के योग हैं, प्रयास करें कि कम खर्च हो व मुसीबत के समय के लिए धन संचय करें। परिजनों पर खर्च करना पड़ सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का वृषभ राशि में परिवर्तन शुभ है। सौभाग्यशाली योग रहने के योग हैं। धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। विद्या ग्रहण करने में रुचि रखने वालों के लिए भी मंगल का परिवर्तन शुभ रहने की संभावना है। आईटी क्षेत्र वाले जातकों के लिए तो और भी भाग्यशाली रहने के आसार हैं। योगकारी मंगल के लाभ के स्थान पर आने से लाभ प्राप्ति के बड़े अवसर मिलेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन लाभ से कर्म की ओर हो रहा है। लाभ पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। ऊर्जा बनी रहेगी। नए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपने कार्यों को करने में थोड़ी तत्परता दिखाएं। मेहनत और तुरंत कार्य करने की प्रवृत्ति से कुछ लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आने पर निश्चित आराम मिलेगा। भाग्य में भी बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों की ओर भी रुझान बढ़ेगा, आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल 8वें भाव में आ रहा है। यह किसी अनिष्ट की ओर भी संकेत कर रहा है। यात्रा पर जाने या वाहन को चलाने में सावधानी रखें, दुर्घटना के योग बन सकते हैं। कोई सर्जरी भी आपको करवानी पड़ सकती है। उदर या फिर रक्त विकार आदि समस्याओं से भी ग्रस्त हो सकते हैं। मंगल की पूजा व मंगल का दान करने से राहत मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है। विवाहित दंपतियों के विचारों में मतभेद बढ़ने के योग हैं। जहां तक हो सके किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। घर पर कोई मांगलिक कार्य आयोजित हो सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का परिवर्तन रोगवर्धक हो सकता है। इस समय स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें वैसे शत्रु पक्ष हावी रहेंगे। यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए खर्चों पर नियंत्रित करने का प्रयास करें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का स्थान परिवर्तन मान-सम्मान में वृद्धि लाने वाला हो सकता है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए शुभ रहने के योग हैं। नए कार्य के आरम्भ में मंगलकारी योग हैं। धन प्राप्ति के योग भी अच्छे हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का परिवर्तन संपत्ति बनाने के योग बना रहा है। घर खरीदने या बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो इस समय में प्रयास सफल हो सकते हैं। किसी नए कार्य को करने की योजना भी सफल हो सकती है। मातृपक्ष से प्रेम बढ़ने के योग हैं। मित्रों का भी सहयोग मिल सकता हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन करना आपके लिए भाग्य क्षेत्र में वृद्धि के संकेत कर रहा है। नौकरी में परिवर्तन या किसी नए काम को करने के इच्छुक हैं तो उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस समय प्रतिस्पर्धियों पर हावी होने व शत्रु को पराजित करने का योग बन रहा है। कुल मिलाकर मंगल सुख-समृद्धि के योग बना रहा है।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।