घर में लगाए मयूरशिखा पौधे, दूर होंगे वास्तुदोष और होंगे कई लाभ

Mayurshikha plants planted at home will have many benefits
घर में लगाए मयूरशिखा पौधे, दूर होंगे वास्तुदोष और होंगे कई लाभ
वास्तु टिप्स घर में लगाए मयूरशिखा पौधे, दूर होंगे वास्तुदोष और होंगे कई लाभ

डिजिटल डेस्क,भोपाल।  पेड़ पौधे से न केवल वातावरण बेहतर होता है। अगर आप इनको अपने घर में लगाते हैं, तो  वास्तुदोष भी दूर कर सकते हैं। सावन, भादो में पौधे लगाने का सबसे बेहतर समय होता है। हिंदू धर्म में कुछ पेड़ पूज्यनीय माने जाते हैं, जैसे पीपल, तुलसी, वट, केले जैसे पेड़ जिंदगी से कई दोष दूर करने का काम करते हैं। वास्तु शास्त्र में एक ऐसे पौधे का जिक्र है जिसके प्रभाव से बिगड़े काम बनने लगते हैं, इन पेड़ो को घर में लगाने से कभी धन की कमी नहीं होती। इस पौधे का नाम है मयूर शिखा। तो चलिए आप को  बताते हैं कि इसे लगाने के फायदे क्या हैं। 

मयूरशिखा पौधे के फायदे

धन की समस्या

मयूरशिखा पौधे के फूल का रंग बेंगनी होता है। मयूरशिखा का फूल मखमल की तरह कोमल होता है। इसे मोरग के नाम से भी जाना जाता है। इसका अंग्रेजी नाम पीकॉक्स टेल है। लोगों को का मानना है, कि इसे घर में लगाने के बाद कभी दरिद्रता नहीं आती। 

सकारात्मक ऊर्जा
मयूरशिखा के पौधे घर के वास्तुदोष दूर करने के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके घर में होने से घर की सुंदरता के साथ सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है।मयूरशिखा का पौधे लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है, और  सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। 

पितृदोष
आप की कुंडली में पितृदोष है तो घर की उत्तर दिशा मयूरशिखा का पौधे लगाना शुभ रहेगा। मान्यता है इस पौधे को लगाने से पितृ दोष के प्रभाव कम होते हैं। मानसिक तनाव से राहत मिलती है। 

बुरी शक्ति

वास्तु के अनुसार मयूरशिखा का पौधा घर में बुरी शक्तियों को आने से रोकता है। इसी के साथ घर के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। 

औषधि में उपयोग
मयूरशिखा के पौधे का औषधि  बनाने में भी उपयोग किया जाता हैं। ये शीत, अम्ल, लघु, कफ- डायबिटीज जैसे बीमारियों के इलाज में कारगार है। 

डिसक्लेमरः ये जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर बताई गई है। भास्कर हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

 

Created On :   26 Aug 2022 7:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story