- गुजरात : कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद भी एक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित
- कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम भरेंगे हुंकार, भाजपा के चुनाव अभियान को देंगे धार
- यूपी में हादसा : कोल्ड स्टोर का गैस चैंबर फटा, दो मजदूरों की मौत
- आपात स्थिति में उतरा ध्रुव : केवड़िया जा रहे लेफ्टिनेंट जनरल के सैन्य हेलिकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग
- टीकरी बॉर्डर पर बुजुर्ग किसान की मौत, भाकियू उगराहां ने केंद्र को ठहराया जिम्मेदार
पौष पूर्णिमा: आज स्नान व दान का है अत्यधिक महत्व, जानें पूजा की विधि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में सभी पौष पूर्णिमा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि पौष पूर्णिमा के दिन व्रत करने और पवित्र नदियों में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन सूर्य देव और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विधान है। इस दिन गंगा यमुना जैसी पवित्र नदियों में स्नान, दान और सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है। इस बार पौष पूर्णिमा 28 जनवरी को है।
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि, पौष महीने में सूर्यदेव ग्यारह हजार रश्मियों के साथ तप कर सहित शीतऋतु से सुकून देते है। इसलिए पौष माह में सूर्य देव की विशेष पूजा और उपासना की जाती है जिससे मनुष्य जीवन मरण के चक्कर से मुक्त होता है।
कुंभ मेला 2021: मौनी अमावस्या पर होगा दूसरा स्नान, जानें शाही स्नान की तिथियां
माना जाता है इस दिन गंगा स्नान करने से तन मन और आत्मा तीनों ही पापमुक्त हो जाते हैं। इसीलिए इस दिन सांगत के तट पर स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहती है। इस महीने को सूर्य देव का महीना भी माना जाता है। पूर्णिमा की तिथि चन्द्रमा के अनुसार होती है। सूर्य चद्र्मा का यह अद्भुत संयोग केवल पौष पूर्णिमा को ही मिलता है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों की उपासना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। ग्रहों की बाधाएं शांत होती है और मोक्ष का वरदान मिलता है।
वास्तु दोष: अपने दफ्तर में इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगी तरक्की
पूजा विधि
- पौष पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें।
- इस दिन पवित्र नदी में स्नान का विशेष महत्व है। यदि किसी तीर्थ स्थान पर जाकर स्नान करना संभव न हो तो नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए।
- स्नान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
- अब घर के मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति, तस्वीर या कैलेंडर के आगे दीपक जलाएं।
- श्रीकृष्ण को नैवेद्य और फल अर्पित करें।
- इसके बाद विधिवत आरती उतारें।
- रात के समय भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ें, सुनें या सुनाएं।
- कथा के बाद भगवान की आरती उतारें और चंद्रमा की पूजा करें।
- पौष पूर्णिमा के दिन दान करना अच्छा माना जाता है। यथासामर्थ्य किसी जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराकर दान दक्षिणा दें।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।