इन राशियों पर साढे़ साती, साल 2018 में ये जातक रहें सावधान

इन राशियों पर साढे़ साती, साल 2018 में ये जातक रहें सावधान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  न्याय के देवता शनि, जो मनुष्य को उनके कर्मों के अनुसार दंड देते हैं। शनि की साढ़े शनि की साढ़े साती और ढैया जिस किसी पर होता है उसे ना सिर्फ शारीरिक बल्कि, मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। रोग, दुर्घटनाएं, आर्थिक समस्या, विवाद ये सब आम बातें होती हैं। इससे स्पष्ट है कि जिसकी राशि में शनि ढाई साल या साढ़े सात साल के लिए डेरा डाल लेते हैं वह कितने कष्ट भुगतता है, किंतु यहां यह जानना भी आपके लिए जरूरी है कि शनि का प्रभाव हमेशा ही अशुभ नही होता, शनि के शुभ प्रभाव से उन्नति और सफलता भी चरम पर होती है। धन भी प्राप्त होता है और मान-सम्मान भी बढ़ता है। आइए यहां जानते हैं साल 2018 में शनि किसी पर अपना प्रभाव दिखा रहे हैं अर्थात किन राशियों पर शनि की साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव देखने मिलेगा...

-जब शनि ग्रह लग्न से 12वीं राशि में प्रवेश करता है तो उस राशि से अगली दो और राशियों में गोचर करता है। इन राशियों में अपना समय चक्र पूरा करते हुए वह आगे बढ़ता है। शनि की इस चाल का यह पूरा समय साढ़े सात साल होता है। 

-अंतिम चरण में वृश्चिक राशि के जातकों पर व दूसरे चरण में होने पर धनु और मकर राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती का असर साल 2018 में देखने मिलेगा।

-इसके साथ ही शनि अपनी राशि के चतुर्थ व अष्टम राशि वाले जातक ढैया से पीड़ित या प्रभावित होंगे। कन्या व वृष राशि के जातकों पर साल 2018 में ढैया का असर देखने मिलेगा। 

अपनाएं ये उपाए

यदि आपकी राशि शनि के चक्र में आने वाली है तो इसका अर्थ यह नही कि आप परेशान होने वाले हैं। 

अधिक पीड़ा की स्थिति में प्रति शनिवार को शनि को तिल-तेल अर्पित करें। साथ ही नीली वस्तुओं व काले जूते का दान करें। इससे आपको निश्चित ही राहत मिलेगी। 

Created On :   21 Dec 2017 2:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story