- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नासिक
- /
- शनि शिंगणापुर देवस्थान ने 167...
Nevasa News: शनि शिंगणापुर देवस्थान ने 167 कर्मचारियों को निकाला, 114 मुस्लिम भी शामिल

- 167 कर्मचारियों को निकाला
- 114 मुस्लिम कर्मचारी भी शामिल
- 99 पिछले 5 महीने से नहीं आ रहे थे काम पर
Nevasa News. अहिल्यानगर जिले के शनि शिंगणापुर देवस्थान ने कुल 167 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। इनमें 114 मुस्लिम कर्मचारी भी शामिल हैं, जिनमें से 99 पिछले 5 महीने से काम पर नहीं आ रहे थे। देवस्थान ने सफाई देते हुए कहा है कि अनियमितता और अनुशासन का पालन न करने के कारण कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है।
संपूर्ण हिंदू समाज ने दी थी 14 को मोर्चा निकालने की चेतावनी
सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से हिंदू संगठन 114 मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने का दबाव बना रहे थे। शनिदेव मंदिर परिसर में मुस्लिमों द्वारा किए जा रहे काम का पूरा हिंदू समुदाय विरोध कर रहा था। साथ ही मंदिर में मुस्लिम कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर विवाद बढ़ गया था। संगठन ने ट्रस्ट से मांग की थी कि वह सभी मुस्लिम कर्मचारियों को तुरंत बर्खास्त करे। साथ ही चेतावनी दी थी कि ऐसा न करने पर 14 जून को मंदिर के बाहर पूरे हिंदू समाज द्वारा एक बड़ा मोर्चा निकाला जाएगा।
पवित्र चबूतरे पर ग्रिल लगाने से भड़का विवाद
21 मई, 2025 को मुस्लिम कारीगरों द्वारा मंदिर के पवित्र चबूतरे पर ग्रिल लगाने का मामला सामने आया था। साथ ही उन्होंने शनिदेव के चबूतरे की सफाई और रंगाई-पुताई कर दी थी। तब से मामला गरमाता जा रहा था। इस घटना पर महाराष्ट्र मंदिर महासंघ और हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। लगातार विवाद के बाद मंदिर के न्यासी मंडल ने ट्रस्ट में 114 मुस्लिम कर्मचारियों के कार्यरत होने की बात को पहली बार स्वीकार किया।
मुख्य गर्भगृह या मंदिर के चबूतरे पर नहीं थी ड्यूटी
ट्रस्ट की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि इनमें से कोई भी मुस्लिम कर्मचारी मुख्य गर्भगृह या मंदिर के चबूतरे पर ड्यूटी पर नहीं है। ये कर्मचारी मुख्य रूप से कृषि विभाग, कचरा प्रबंधन विभाग और शिक्षा से जुड़े कामों में लगे हैं। लेकिन, ट्रस्ट के अनुसार इनमें से 99 कर्मचारी पिछले 5 महीने से काम से अनुपस्थित हैं और उनका वेतन भी रोक दिया गया है। बाकी 15 कर्मचारी कई सालों से काम कर रहे हैं। फिलहाल, विवाद से बचने के लिए सभी मुस्लिम कर्मचारियों संग अनियमितताएं बरतने के आरोप में कुल 167 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने का फैसला किया गया है।
Created On :   13 Jun 2025 8:23 PM IST