अप्रैल में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा असर, ग्रहण से पहले ही कर लें ये उपाय

The first solar eclipse of the year will take place in April, know the date, time and precautions
अप्रैल में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा असर, ग्रहण से पहले ही कर लें ये उपाय
धर्म अप्रैल में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा असर, ग्रहण से पहले ही कर लें ये उपाय

 डिजिटल डेस्क, भोपाल।  सूर्य ग्रहण की हिंदू धर्म में बड़ी मान्यता है। सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल भी लगता है। सूर्य ग्रहण के समय कई कामों की मनाही होती है। इस   साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल कोलगने जा रहा है।  इस सूर्य ग्रहण को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  वैसे तो इस साल दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। पर 30 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा । वृषभ राशि में लगने वाला यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका, और पश्चिम दक्षिण अमेरिका में नजर आएगा.

सूर्य ग्रहण का समय 
सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की आधी रात 12.15 बजे से शुरू होगा और अगली सुबह 04.08 बजे तक चलेगा। बताया जा रहा है कि सूर्य ग्रहण आंशिक है। इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं है।

इन राशियों को रहना होगा सावधान
सूर्य ग्रहण जब लगता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है, इस बार सूर्य ग्रहण का असर इन राशियों के लिए कैसा है, जानते हैं राशिफल 

मेष राशि - मेष राशि में ही सूर्य ग्रहण लग रहा है।  इसलिए इस राशि वालों को पर इसका अधिक प्रभाव देखा जा सकता है। ये सूर्य ग्रहण आपके मानसिक तनाव में वृद्धि कर सकता है। इस सूर्य ग्रहण से मेष राशि वालों को धन की हानि हो सकती है। 

कर्क राशि - कर्क राशि वालों को संयम बरतना होगा। इस दौरान मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। निराशा की स्थिति भी बन सकती है. 

वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि वाले इस दौरान अपनी छवि को लेकर सावधान रहें। वृश्चिक राशि  वाले लोग अनावश्यक विवाद से बचें। आप के अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

उपाय 
सूर्य ग्रहण से बचने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही अनुशासित जीवनशैली को अपनाएं। सकारात्मक रहें और बातचीत में मधुरता तथा स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें। 

Created On :   22 April 2022 4:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story