सच हो रही हैं 'श्रीकृष्ण' की ये 8 भविष्यवाणियां...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीमद्भागवत गीता में दिया गया ज्ञान लोगों का मार्गदर्शन करता है। इस पर अमल करने वाले जीवन में सुख का अनुभव करते हैं। ठीक इसी प्रकार द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने कलियुग को लेकर कुछ ऐसी 8 भविष्यवाणियां की थीं, जो अब सच हो रही हैं...
1. द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने कहा था कि कलियुग में धन को ही सर्वोपरि माना जाएगा। इंसान जीवनभर जो भी कर्म करेगा उसकी तुलना उसकी धन-दौलत से की जाएगी।
2. कानून, न्याय केवल धन की शक्ति के आधार पर लागू किया जाएगा। कलियुग में निर्धन लोगों को अधर्मी, अपवित्र और कर्महीन माना जाएगा।
3. श्रीकृष्ण ने श्रीमदभागवत कलियुग को लेकर कहा था कि आनेवाले समय में जो व्यक्ति सफेद रंग का धागा पहन लेगाए उसे ही लोग ब्राह्मण मान लेंगेए अधिक चतुर को विद्वान माना जाएगा।
4. श्रीकृष्ण की भविष्यवाणी के अनुसार आनेवाले समय में इतना भयंकर सूखा पड़ेगा कि अकाल अत्याधिक करों द्वारा परेशान लोग पत्तेए जड़ए मांसए जंगली शहदए फलए फूल और बीज खाने को मजबूर होंगे।
5. मनुष्य की आयु घटकर 50 वर्ष तक हो जाएगी। धीरे-धीरे ये क्रम घटता जाएगा।
6. कलियुग में धर्म, सत्यवादिता, स्वच्छता, सहिष्णुता, दया, जीवन की अवधि,शारीरिक शक्ति और स्मृति सभी दिन-ब-दिन घटती चली जाएगी।
7. छल का ही बोलबाल होगा, भ्रष्टाचार, अनीति, कुकृत्य हर ओर देखने मिलेगा। मनुष्य बुरे कर्मों में लिप्त होता जाएगा।
8. कलियुग में मौसम भी अपना समय बदलेगा। सर्दी के मौसम में गर्मी पड़ेगी और असमय बारिश से लोग परेशान होंगे। ओलावृष्टि और अकाल देखने को मिलेंगे।
Created On :   17 Aug 2017 5:01 AM GMT