पद्मिनी एकादशी 2023: आधिक मास में 3 साल बाद रखा चाएगा ये व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

पद्मिनी एकादशी 2023: आधिक मास में 3 साल बाद रखा चाएगा ये व्रत, जानें शुभ मुहूर्त
  • एकादशी का व्रत भगवान विष्णु जी को अति प्रिय है
  • इस व्रत को रखने से भक्तों को मोक्ष की भी प्राप्ति होती है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। एकादशी का हिंदुओं में अत्यधिक महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए समर्पित है। पद्मिनी एकादशी साल में पड़ने वाली 24 एकादशियों में से एक है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल पद्मिनी एकादशी अधिक मास में 29 जुलाई को है। इस बार पद्मिनी एकादशी बहुत खास होगी क्योंकि 3 साल में एक बार आधिक मास में ये एकादशी मनाई जाती है। इस दिन जो भक्त व्रत रखते हैं, भगवान विष्णु उन्हें ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य, सफलता और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद देते हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि पद्मिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु जी को अति प्रिय है और माना जाता है कि इस व्रत को रखने से भक्तों को मोक्ष की भी प्राप्ति होती है और वे सीधे भगवान विष्णु के निवास स्थान बैकुंठ धाम जाते हैं। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से और विधि पूर्वक पालन करने से सभी प्रकार के यज्ञों, व्रतों एव तपस्चर्या का फल प्राप्त होता है।

शुभ मुहूर्त

तिथि आरंभ: 28 जुलाई 2023 शुक्रवार, दोपहर 02 बजकर 51 मिनट से

तिथि समाप्त: 29 जुलाई 2023, शनिवार, दोपहर 01 बजकर 05 मिनट तक

पारण का समय: 30 जुलाई 2023, रविवार, सुबह 05 बजकर 41 मिनट से 08 बजकर 24 तक

व्रत की विधि

इस व्रत को कोई भी जातक कर सकता है यानी कि यह व्रत स्त्री और पुरुष दोनों को ही करना चाहिए।

इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठें और नित्यक्रमादि से निवृत्त होकर स्नान करें।

घर में पूजा के स्थान को साफ करें और मंदिर में दीपक जलाएं।

भगवान विष्णु का ध्यान करें और मंत्र पढ़ते हुए पूजा प्रारंभ करें और उन्हें जलाभिषेक कराएं।

भगवान विष्णु का श्रृंगार करें और नए वस्त्र धारण कराएं।

पूजा में पीले फुल, पंचामृत और तुलसी पत्र जरुर रखें ।

भगवान विष्णु को सात्विक चीजों का भोग लगाएं, भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें।

अब भगवान और मां लक्ष्मी की आरती करें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   29 July 2023 4:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story