Pradosh Vrat Upay: प्रदोष व्रत के दिन करें ये आसान उपाय, मिलेगी शिवजी की कृपा और दूर होंगी परेशानियां

- सावन महीने का आखिरी प्रदोष व्रत आज है
- आज के लिए कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए हैं
- शिव जी की कृपा से जीवन की परेशानी दूर होंगी
डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद खास माना जाता है। इस दिन व्रत रखने के साथ ही भगवान शिव की पूरे विधि- विधान से पूजा की जाती है। सावन महीने का आखिरी प्रदोष व्रत बुधवार के दिन होने के कारण इसे बुध प्रदोष कहा गया है। इस दिन के लिए कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से भगवान शिव की कृपा से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
बुध प्रदोष पर करें ये उपाय
- बुध प्रदोष के दिन भगवान शिव की पूजा के साथ ही शिवलिंग का अभिषेक करें और साथ ही ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप 108 बार करें। इसके साथ ही 11 बेलपत्र लें और उन पर सफेद चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
- यदि आप धन- धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोत्तरी चाहते हैं तो प्रदोष व्रत के दिन शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाएं। ध्यान रहे जल में थोड़ा गंगा जल भी मिला लें और इसे थोड़ा- थोड़ा कर अर्पित करें। साथ ही भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।
- बुध प्रदोष के दिन दान करने का भी महत्व बताया गया है। इस दिन आप खास तौर पर हरी मूंग का दान कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसी गरीब या जरुरतमंद को हरा कपड़ा या उससे बने वस्त्र दान कर सकते हैं। यदि ऐसा नहीं कर सकते तो आप हरे रंग के फलों का दान भी कर सकते हैं।
- अपने परिवार में सुख- समृद्धि बनाए रखने के लिए भगवान शिव की पूजा के साथ ही दही में थोड़ा-सा शहद डालकर भोग लगाएं। इसके साथ ही हाथ जोड़कर प्रणाम करें और भगवान से प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके परिवार की समृद्धि बनी रहेगी।
- यदि आप अपने किसी शत्रु से बेहद परेशान हैं और उससे मुक्ति चाहते हैं तो इसके लिए आप प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद शिव जी के मंत्र ॐ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ॐ का 11 बार जप करें। ऐसा करने से आपकी समस्या का हल हो सकता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   6 Aug 2025 4:57 PM IST