School Admissions In Delhi: 6 साल की उम्र के बाद ही पहली कक्षा में मिल पाएगा एडमिशन, जानें कब से नियम होगा लागू?

6 साल की उम्र के बाद ही पहली कक्षा में मिल पाएगा एडमिशन, जानें कब से नियम होगा लागू?
  • दिल्ली सरकार ने शिक्षा नीति में किया बदलाव
  • पहली कक्षा में एडमिशन के लिए बच्चे का 6 साल का होना जरूरी
  • आने वाले सत्र में नियम हो जाएगा लागू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शिक्षा नीति में बदलाव किए हैं। अगर आपका बच्चा अगले कुछ सालों में पहली कक्षा में एडमिशन लेने वाला है, तो उसका 6 साल का होना बहुत ही जरूरी है। दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि, दिल्ली के सभी स्कूलों में पहली कक्षा में उन्हीं बच्चों का एडमिशन होगा जिनकी उम्र 6 साल या 6 साल से ज्यादा हो। ये बदलाव एजुकेशन सत्र 2026-27 से लागू होगा। इसका उद्देश्य बच्चों का बेस मजबूत करना है। इस नए नियम का पालन सरकारी, सहायता प्राप्त के साथ प्राइवेट स्कूलों को भी करना अनिवार्य है।

अन्य क्या बदलाव हुए?

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में ज्यादातर स्कूलों में सिर्फ दो कक्षाएं ही होती हैं। नर्सरी, यूकेजी और केजी होती थीं। इसके बाद बच्चों का करीब 5 साल में पहली कक्षा में एडमिशन हो जाता था। अब शिक्षा नीति में बदलाव हुए हैं, जिसके चलते तीन स्तरीय पूर्व-प्राथमिक शिक्षा अनिवार्य होगी। उसमें सबसे पहले नर्सरी (3 साल की उम्र में), लोअर केजी (4 साल की उम्र में), अपर केजी (5 साल की उम्र में) और इसके बाद ही बच्चे को पहली कक्षा में एडमिशन मिलेगा। उस समय तक बच्चे की उम्र 6 साल पूरी हो जानी चाहिए।

क्यों किया गया है बदलाव?

दिल्ली सरकार की तरफ से ये फैसला राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचे के तहत लिया गया है। उसमें 3 साल से लेकर 8 साल की उम्र तक बच्चों का 'फाउंडेशनल स्टेज' माना जाता है। इस स्टेज में बच्चों को खेल, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज और रिसर्च बेस्ड शिक्षा देने की ही बात हुई है। जिस वजह से शुरुआती दौर में बच्चों में इंट्रेस्ट बिल्ड हो और उनका ब्रेन डेवेलप हो पाए।

Created On :   21 Jun 2025 3:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story