यूपीएससी सीएसई 2022 के एग्जाम में लड़कियों ने मारी बाजी, इशिता किशोर बनी टॉपर, यहां देखें रिजल्ट

- यूपीएससी सीएसई के एग्जाम में इशिता किशोर ने किया टॉप
- टॉप-5 में तीन लड़कियां शामिल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे कठिनतम परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सीएसई 2022 का रिल्जट आज जारी कर दिया गया है। सभी छात्र इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस परीक्षा में चार लड़कियों ने टॉप किया है। जिसमें पहली रैंक इशिता किशोर ने हासिल की है। वहीं दूसरा स्थान गरिमा लोहिया ने प्राप्त किया है, तीसरा स्थान उमा हरति एन ने प्राप्त किया है।
कौन हैं इशिता किशोर
2022 यूपीएसी सीएसई परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने वाली इशिता किशोर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स में ग्रेजुएट हैं। वह अपने कॉलेज की मेधावी छात्र रही हैं। इशिता किशोर ने अपनी कड़ी मेहनत से परिवार वालों का तो नाम ऊंचा किया ही है साथ ही उन्होंने अपने कॉलेज का भी नाम रौशन किया है।
मेरे परिवार ने मुझे असीम समर्थन दिया- इशिता किशोर
यूपीएससी 2022 में टॉप करने वाली इशिता किशोर ने मीडिया से कहा कि, मेरे परिवार ने मुझे असीम समर्थन दिया, भले ही मैंने प्रीलिम्स को दो बार पास नहीं किया लेकिन उन्हें मुझ पर बहुत विश्वास था। जिस तरह से उन्होंने मुझे आगे बढ़ाया और मेरे लिए चीजों को आसान बनाया, मैं उसके लिए उनकी आभारी रहूंगी।
लड़कियां रही लड़कों से आगे
इस बार के घोषित यूपीएससी सीएसई परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। जिसमें टॉप पांच में से तीन लड़कियां हैं। पहले स्थान पर इशिता किशोर वहीं दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया, तीसरे नंबर पर उमा हरति एन और चौथा स्थान स्मृति मिश्रा ने प्राप्त किया है। वहीं टॉप पांच में एक छात्र भी शामिल है जिसका नाम मयूर हजारिका है। ये टॉपर की अंक तालिका में पांचवे नंबर पर है।
रिजल्ट देखने के आसान तरीके
परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी upsc.gov.in पर
यहां होम पेज पर Examination या Results सेक्शन में जाएं।
ऐसा करने पर जो पेज खुले उस पर UPSC Final Result पर क्लिक करें।
ऐसा करते ही फिर आपको एक नये पेज पर भेज दिया जाएगा।
यहां अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और दूसरे डिटेल डालें।
ये डिटेल डालकर सबमिट कर दें।
ऐसा करने के बाद download के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे।
यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
ये आगे आपके काम आएगा।
यहां देखें पूरी लिस्ट-
- इशिता किशोर
- गरिमा लोहिया
- उमा हरति एन
- स्मृति मिश्रा
- मयूर हजारिका
- गहना नव्या जेम्स
- वसीम अहमद भट
- अनिरुद्ध यादव
- कनिका गोयल
- राहुल श्रीवास
- परसंजीत कौर
- अभिनव सिवाच
- विदुषी सिंह
- कृतिका गोयल
- स्वाति शर्मा
- शिशिर कुमार सिंह
- अविनाश कुमार
- सिद्धार्थ शुक्ला
- लघिमा तिवारी
- अनुष्का शर्मा
- शिवम यादव
- जी वी एस पवनदत्ता
- वैशाली
- संदीप कुमार
- सांखे कश्मीरा किशोर
- गुंजिता अग्रवाल
- यादव सूर्यभान अच्छेलाल
- अंकिता पुवार
- पौरुष सूद
- प्रेक्षा अग्रवाल
- प्रियांशा गर्ग
- नितिन सिंह
- तरुण पटनायक मदाला
- अनुभव सिंह
- अजमेरा संकेत कुमार
- आर्या वी एम
- चैतन्य अवस्थी
- अनूप दास
- गरिमा नरूला
- साई आश्रित शखमुरि
Created On :   23 May 2023 5:13 PM IST