Jharkhand Election Result 2024: हेमंत सोरेन के हाथों में फिर होगी राज्य की कमान, इंडिया बहुमत पार, एनडीए का सूपड़ा साफ

हेमंत सोरेन के हाथों में फिर होगी राज्य की कमान, इंडिया बहुमत पार, एनडीए का सूपड़ा साफ
  • विधानसभा के नतीजों का एलान
  • इंडिया का शानदार प्रदर्शन
  • 81 सीटों पर हुई थी वोटिंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान शनिवार (23 नवंबर) को हुआ है। इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर बहुमत से सरकार बना ली है। वहीं, राज्य से एनडीए का सूपड़ा साफ हो गया है। कुल 81 विधानसभा सीटों में से इंडिया के पास 56 और एनडीए के खाते में 24 सीटें आईं। अन्य को 1 सीट मिली। जेएमएम के खाते में 34 सीटें आई हैं। बीजेपी ने 21, कांग्रेस ने 16,आरजेडी ने 4, कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने 2, एजेएसयूपी ने 1, एलजेपीआरवी ने 1, जलकम ने 1, जोडी (यू) ने 1 सीट जीती हैं।

बता दें, राज्य की कुल 81 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुए थे। प्रथम चरण के लिए 13 नवंबर और दूरसे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। पहले चरण में कुल 43 विधानसभा सीटों पर 66.48 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, दूसरे फेज की बात करें तो यहां कुल 38 सीटों पर 68.95 परसेंट मतदान हुआ। बता दें कि, कुल 1211 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होने वाला है। 1211 में से 528 कैंडिडेट्स पहले फेज में और 683 प्रत्याशी दूसरे चरण में चुनावी मैदान में खड़े थे।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे?

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आए थे। ज्यादातर न्यूज चैनलों और न्यूज एजेंसियों के मुताबिक, राज्य में एनडीए की सरकार बन रही है। दूसरी ओर, इंडिया का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है।

Live Updates

  • 23 Nov 2024 7:13 AM

    जमशेदपुर पश्चिम से बीजेपी को झटका, रुझानों में जेडी(यू) उम्मीदवार आगे

    जमशेदपुर पश्चिम से जनता दल (यूनायटेड) के उम्मीदवार सरयू राय कांग्रेस की ओर से चुनवी मैदान में खड़े बन्ना गुप्ता से 19322 मतों से आगे हैं। 

     

  • 23 Nov 2024 7:08 AM

    पांकी से बीजेपी पीछे

    रुझानों के मुताबिक, झारखंड की पांकी से निर्दलीय आईएनडी के उम्मीदवार देवेन्द्र कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी के कुशवाहा शशि भूषण मेहता से 3160 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

  • 23 Nov 2024 6:51 AM

    कल्पना सोरेन नतीजों पर क्या बोलीं?

    झारखंड की गांडेय विधानसभा क्षेत्र से JMM उम्मीदवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने  के परिणाम को लेकर कहा कि- वोट काउंटिमग अभी भी जारी है। जब हम लोगों ने इतना इंतजार कर ही लिया है तो कुछ घंटों का और इंतजार कर लेना चाहिए। 23 नवंबर का इंतजार सबने किया है और दो-तीन घंटों का इंतजार और कीजिए। झारखंड की जनता ने, हमारे बड़े-बुजुर्गों ने, हमारे युवा साथियों ने विकास का रास्ता चुना है। 

  • 23 Nov 2024 6:44 AM

    आजसु पार्टी ने रामगढ़ से कांग्रेस को पछाड़ा

    आजसु पार्टी (एजेएसयूपी) की उम्मीदवार सुनिता चौधरी ने रामगढ़ से बढ़त दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की ममता देवी को 8292 मतों से पीछे छोड़ा है।

  • 23 Nov 2024 6:37 AM

    कांग्रेस के इन उम्मीदवारों की चमकी किस्मत

    रुझानों के मुताबिक

    पाकुड़ से निसात आलम ने 9564 वोटों से आगे

    जामताड़ा से इरफान अंसारी ने 19084 वोटों से आगे

    पोड़ैयाहाट से प्रदीप यादव ने 12673 वोटों से आगे

    मांडू से जय प्रकाश भाई पटेल ने 6101 वोटों से आगे

    बेरमो से कुमार जय मंगल (अनुप सींह) ने 5822 वोटों से आगे

    बोकारो से श्‍वेता सिंह ने 17423 वोटों से आगे

    जगन्‍नाथपुर से सोना राम सिंकु ने 4264 वोटों से आगे

    खिजरी से राजेश कच्छप ने 7988 वोटों से आगे

    हटिया से अजय नाथ शाहदेव ने 5056 वोटों से आगे

    मान्‍डर से शिल्पी नेहा तिर्की ने 5449 वोटों से आगे

    कोलेबिरा से नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने 7324 वोटों से आगे

    लोहरदगा से रामेश्वर उरांव ने 11550 वोटों से आगे

    मनिका से रामचन्द्र सिंह  ने 4848 वोटों से आगे

    छतरपुर से राधा कृष्ण किशोर ने 8020 वोटों से आगे

  • 23 Nov 2024 6:31 AM

    रुझान अपडेट

    इंडिया फिलहाल रेस में आगे है। गठबंधन ने 50 सीटें जीत ली हैं। वहीं, एनडीए 30 सीटों के साथ बहुत पीछे है। अन्य के पास दो सीटें आई हैं।

  • 23 Nov 2024 6:02 AM

    बीजेपी के खाते में बरही

    बरही से भारतीय जनता पार्टी के मनोज कुमार यादव ने जीत दर्ज कर ली है। इस बात की जानकारी, चुनाव आयोग द्वारा दी गई है। यादव ने कांग्रेस के प्रत्याशी अरूण साहू को 14831 वोटों से मात दी है। यादव को कुल 30591 वोट प्राप्त हुए हैं।

  • 23 Nov 2024 5:50 AM

    JMM के कार्यालय के बाहर का दृश्य

    रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के दफ्तर के बाहर का दृश्य।

  • 23 Nov 2024 5:44 AM

    बोरियो से जेएमएम प्रत्याशी की जीत- ईसी

    झारखंड के बोरियो से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार धनन्जय सोरेन ने 6609 वोटों से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लोबिन हेम्ब्रम को मात दी है। सोरेन को कुल 12193 मत मिले हैं।



     


  • 23 Nov 2024 5:29 AM

    जेएमएम जीती 30 सीटें- ईसी

    झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) अभी तक सबसे ज्याद सीटें जीती है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर पर है। 



Created On :   23 Nov 2024 1:49 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story