Maharashtra Assembly Elections Live: महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा, शाम 5 बजे 58.22% तक हुई वोटिंग

- महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव आज
- राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर हुआ मतदान
- महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को राज्य की कुल 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न कराएं गए। इसी के साथ चुनावी मैदान में उतरे कुल 4136 कैंडिडेट्स की तकदीर का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य में 58.22 प्रतिशित तक मतदान दर्ज किया गया। चुनाव में मुख्य मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच में है। राज्य में मतदान को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति से लेकर फिल्मी जगत के कई सितारों ने अपने मत्ताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी की नजरें 23 नवंबर के नतीजों से पहले जारी होने वाले एग्जिट पोल पर टिक गई हैं।
Live Updates
- 20 Nov 2024 5:53 PM ISTएक्टर शाहरुख खान ने परिवार के साथ डाला वोटमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान परिवार के साथ मतदान किया। 
- 20 Nov 2024 5:45 PM ISTएक्टर टाइगर श्रॉफ ने किया मतदानमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने मतदान किया। 
- 20 Nov 2024 5:14 PM ISTएक्टर सलमान खान ने किया मतदानमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक्टर सलमान खान ने मुंबई के पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्होंने टाइट सिक्योरिटी के बीच मतदान किया। 
- 20 Nov 2024 5:11 PM ISTएक्टर अरबाज खान ने किया मतदानमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक्टर अरबाज खान ने मतदान किया। 
- 20 Nov 2024 4:47 PM ISTउद्योगपति मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ किया मतदानमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ मतदान किया। 
- 20 Nov 2024 4:45 PM ISTमुंबई में राइटर सलीम खान ने किया मतदानबॉलीवुड के फेमस राइटर सलीम खान ने मुंबई के एक पोलिंग बूथ में जाकर मतदान किया। 
- 20 Nov 2024 4:42 PM ISTफैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने किया मतदानमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मतदान किया। 
- 20 Nov 2024 4:29 PM ISTएक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने फैमली के साथ डाला वोटमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने परिवार के साथ मुंबई के पोलिंग सेंटर पर वोट डाला। इस दौरान उनके साथ मां शिवांगी कोल्हापुरे, एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और भाई सिद्धांत कपूर मौजूद रहे। उन्होंने मीडिया को स्यिाही लगी उंगली फ्लांट की। 
- 20 Nov 2024 4:22 PM ISTमहाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 45.53% मतदानमहाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग ने आंकड़े जारी किए हैं। जिसके मुताबिक, महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 45.53 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि, झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों पर 61.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
- 20 Nov 2024 4:13 PM ISTएक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने मतदान कियामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने मुंबई में मतदान किया। उन्होंने मीडिया को स्याही लगी उंगली फ्लांट की। 
Created On :   20 Nov 2024 8:49 AM IST















