एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों को किया कंफर्म! एक्टर की फैमिली के सभी लोगों को किया अनफॉलो

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों को किया कंफर्म! एक्टर की फैमिली के सभी लोगों को किया अनफॉलो
  • मलाइका ने अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों को किया कंफर्म!
  • फैमली के सभी लोगों को किया अनफॉलो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी टाउन के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं जो अपने काम से ज्यादा अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। दोनों को पार्टी से लेकर वेकेशन तक अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। बीच में दोनों की शादी की खबरें चर्चा में थी। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि, कपल का ब्रेकअप हो गया है। वहीं ब्रेकअप के बाद अब अर्जुन कपूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। ये खबर सुनने के बाद कपल के फैंस परेशान हैं इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म कर दिया है। हाल ही में वे एक स्पेशल मैसेज लिखा स्वेटशर्ट पहने मीडिया के सामने आई थीं। वहीं अब उन्होंने अर्जुन की फैमली के सभी लोगों को अनफॉलो कर दिया है।

फैमिली को किया अनफॉलो

मलाइका के अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बीच शनिवार को एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन कपूर की बहनों अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं मलाइका अब अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर और उनके भाई अनिल कपूर को भी फॉलो नहीं कर रही हैं। हालांकि इन अब भी मलाइका ने अर्जुन कपूर को अनफॉलो नहीं किया है।

स्पेशल मैसेज लिखा स्वेटशर्ट पहने दिखीं एक्ट्रेस

मलाइका अरोड़ा का आज शनिवार को एक वीडियो सामने आया। जिसमें वो मीडिया के सामने स्पेशल मैसेज लिखा स्वेटशर्ट पहने नजर आई थीं। दरअसल इस स्वेटशर्ट पर लिखा था, 'Lets fall apart' यानी 'चलो अलग हो जाते हैं।' इसी के साथ इस पर एक स्माइली भी बना हुआ था। इस मैसेज को पढ़कर उनके फैंस काफी परेशान हैं। कहीं न कहीं मलाइका इस मैसेज के जरिए अर्जुन और उनके ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म करती नजर आईं हैं। हालांकि दोनों ने इस पर अभी तक कोई बात नहीं की है।

इस वजह से सामने आई ब्रेकअप की खबर

बता दें कि, हाल ही में अर्जुन कपूर करण जौहर के घर पार्टी में गए थे। जहां कुशा कपिला भी पहुंची थी। उस पार्टी में मलाइका अरोड़ा नहीं पहुंची थी। जिसके बाद पार्टी का एक फोटो वायरल हुआ था जिसमें सभी लोग कैमरे की तरफ पोज देते नजर आ रहे थे और अर्जुन कुशा की तरफ देख रहे थे। इस फोटो के सामने आने के बाद से ही कुशा और अर्जुन की डेटिंग की खबरें उड़ना चालू हो गई थी। वहीं अर्जुन कपूर ने बीते दिनों अपने इंस्टा अकाउंट पर वेकेशन की कुछ फोटोज शेयर की थीं। इन पिक्चर्स में अर्जुन अकेले ही नजर आ रहे थे। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका का इस पर कोई रिएक्शन भी नहीं दिखा। इसके साथ ही हर जगह अर्जुन कपूर के साथ नजर आने वाली मलाइका एपी ढिल्लों के मुंबई में आयोजित हुए एक इवेंट में भी अकेले ही पहुंची थीं। जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों के कयास लगने लगे।



Created On :   26 Aug 2023 10:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story