ब्रेकअप के बाद: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का हुआ पैचअप ! सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की इस हरकत से मिला इशारा

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का हुआ पैचअप ! सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की इस हरकत से मिला इशारा
  • एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का हुआ पेचअप ?
  • एक्ट्रेस ने फोटोज की अनआर्काइव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। समांथा रुथ प्रभु इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सितारों में से एक हैं। सामंथा बीते लंबे समय से अपनी बीमारी और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी। फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते थे। लेकिन अक्टूबर साल 2021 में तलाक की अनाउंसमेंट करके कपल ने सभी को चौंका दिया था। तलाक की अनाउंसमेंट करने के बाद सामंथा ने नागा के साथ सारी तस्वीरों को आर्काइव कर दिया था। लेकिन अब एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया है जिसके बाद फैंस को लग रहा है कि, दोनों का फिर से पैचअप हो गया है। सामंथा ने नागा के साथ अपनी कई तस्वीरों को अनआर्काइव कर दिया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

कौन-से फोटोज किए अनआर्काइव

सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नागा चैतन्य की कुछ फोटोज को अनआर्काइव किया है। शादी की एक फोटो सामंथा ने नागा के बर्थडे पर पोस्ट की थी जिसमें वह नागा को किस करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को एक बार दोबारा देखने के बाद फैंस बेहद खुश हैं और ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। सामंथा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- हैप्पी बर्थडे मेरे सबकुछ। मैं विश नहीं मांगती, मैं रोजाना प्रार्थना करती हूं भगवान आपको सबकुछ दें जो आप चाहते हो। आई यू फॉरएवर। सामंथा ने ये पोस्ट साल 2017 में नागा के बर्थडे पर शेयर किया था।

फैंस कर रहे कमेंट

सामंथा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- सच्चे प्यार की आदत होती है कि वो वापस आता है। वहीं दूसरे ने लिखा- इस पोस्ट को दोबारा देखकर अच्छा लगा। वहीं एक और यूजर ने लिखा-मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आप दोनों एक जोड़े के रूप में वापस आएं। वहीं एक और ने लिखा कि- कृपया सैम... आपका रिश्ता बहुत मजबूत है कृपया अपना रिश्ता वापस लाएं।

Created On :   19 Sep 2023 7:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story