तलाक के बाद एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहें ऋतिक रोशन ! गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग लेगें सात फेरे?

तलाक के बाद एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहें ऋतिक रोशन ! गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग लेगें सात फेरे?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ऋतिक रोशन बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। हर कोई उनकी एक्टिंग, डांसिंग और लुक्स का फेन है। ऋतिक जितना अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती है। अपनी पहली पत्नी से तलाक के बाद ऋतिक लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को लेकर सुर्खियों में हैं। तलाक के बाद ऋतिक को सबा आजाद से प्यार हो गया। कपल को हमेशा साथ में देखा जाता है दोनों का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। ऋतिक सबा को हर जगह अपने साथ लेकर जाते हैं। वहीं इस कपल के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खबरें हैं कि ऋतिक और सबा अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी करने जा रहे हैं।

शादी करने जा रहे ऋतिक

ऋतिक रोशन इन दिनों हर जगह गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ स्पॉट किए जाते हैं। एनएमएसीसी उद्घाटन में भी उन्हें गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ स्पॉट किया गया था। जहां ऋतिक सबा के सैंडल हाथ में लिए नजर आए। दोनों को पहली बार करण जौहर के 50वें बर्थडे बैश में हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया था। इसके बाद से दोनों अक्सर वैकेशन्स पर हो या किसी पार्टी में, साथ ही नजर आते हैं। इस दौरान ऋतिक से कई बार पूछा गया की वे शादी कब कर रहे हैं। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि, ऋतिक और सबा अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी करने जा रहे हैं।

पहली पत्नी भी बढ़ चुकी आगे

ऋतिक पहले ही सबा को अपने परिवार से मिलवा चुके हैं। वहीं, ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान भी अर्सलान गोनी संग अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रही हैं। कई मौकों पर तो इन चारों को साथ में भी क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखा जा चुका है। यह पहली बार नहीं, है जब इनकी शादी की अफवाहें सुर्खियां बनी हैं। इससे पहले मार्च महीने में दोनों की वेडिंग की खबरों सामने आईं थी। हालांकि, उस वक्त राकेश रोशन ने साफ कर दिया था कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। सबा आजाद और ऋतिक रोशन की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इस मीटिंग के बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई और दोनों में प्यार हो गया।

शादी के 14 साल बाद लिया तलाक

ऋतिक रोशन और सुजैन खान की शादी साल 2000 में हुई थी। दोनों 2006 में बेटे रेहान और 2006 में रिदान के पैरेंट्स बने। हालांकि दोनों के बीच कुछ मन मुटाव भी हुए जिसके बाद ऋतिक और सुजैन ने एक-दूसरे की मर्जी से 2014 में तलाक ले लिया। ऋतिक और सुजैन अपने बच्चों की पैरेंटिंग अब भी साथ कर रहे हैं और तलाक के बाद भी अक्सर दोनों को अपने बच्चों के साथ स्पॉट किया जाता है। 2022 में ऋतिक ने सबा आजाद के साथ अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई तो वहीं सुजैन खान भी एक्टर अर्सलान गोनी को डेट करने को लेकर खबरों में रहती हैं।

Created On :   6 July 2023 5:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story