फिल्म कलेक्शन: अजय की फिल्म ‘रेड 2’ ने पहले ही दिन निकाला अपना आधा बजट! साल 2025 की 14 फिल्मों को छोड़ा पीछे

- फिल्म ‘रेड 2’ ने पहले ही दिन निकाला अपना आधा बजट!
- साल 2025 की 14 फिल्मों को छोड़ा पीछे
डिजिटल डेस्क, मुंबई। अजय देवगन की रेड 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को 2 घंटे 30 मिनट के रनटाइम और U/A सर्टिफिकेट के साथ, रिलीज किया गया है। इस फिल्म के पहले पार्ट को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। वहीं रेड 2 को भी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। वहीं फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग भी हुई। वहीं अब पहले दिन ही अजय देवगन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना आधा बजट निकाल लिया है। और साल 2025 में रिलीज हुई 14 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले दिन कितना किया कलेक्शन?
2018 की हिट फिल्म रेड के सीक्वल से अजय देवगन ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमबैक किया है इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन ही संजय दत्त की द भूतनी, साउथ की रेट्रो और हिट 3 और हॉलीवुड की थंडरबोल्ट से क्लैश करना पड़ा। वहीं ‘रेड 2’ का मुकाबला केसरी 2 और जाट से भी हुआ। इतनी फिल्मों की भीड़ के बीच भी अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर छापा मारने में कामयाब रहे हैं। वैसे फिल्म ने प्री टिकट सेल में ही लगभग 10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। ऐसे में फिल्म की ओपनिंग काफी दमदार हुई है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो खबरों के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के पहले दिन 18.25 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। बता दें कि ‘रेड 2’ 40 से 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म बताई जा रही है।
‘रेड 2’ ने तोड़ा साल 2025 की 14 फिल्मों का रिकॉर्ड
‘रेड 2’ ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं इस फिल्म ने साल 2025 की एक या दो नहीं बल्कि 14 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे दी है।
छावा- 33.10 करोड़
सिकंदर 27.50 करोड़
‘रेड 2’- 18.25 करोड़
स्काई फोर्स-15.30 करोड़
जाट- 9.62 करोड़
केसरी चैप्टर 2- 7.84 करोड़
द डिप्लोमैट- 4.03 करोड़
देवा- 5.78 करोड़
बैडएस रवि कुमार- 3.52 करोड़
फतेह- 2.61
इमरजेंसी-2 करोड़
आजाद- 1.40 करोड़
ग्राउंड जीरो- 1.15 करोड़
लवयापा- 75 लाख
क्रेजी- 80 लाख
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 40 लाख
फुले- 10 लाख
Created On :   2 May 2025 10:06 AM IST