अपकमिंग फिल्म: हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार ने नरगिस फाखरी के साथ कर दिया ऐसा प्रैंक, सोनम बाजवा ने की मदद

- हाउसफुल 5 के ट्रेलर लॉन्च
- अक्षय कुमार ने नरगिस फाखरी के साथ कर दिया ऐसा प्रैंक
- सोनम बाजवा ने की मदद
डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। कल फिल्म की ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था जहां फिल्म की पूरी स्टार कास्ट पहुंची थी। इस इवेंट में पूरी कास्ट मस्टी करती हुई नजर आई। जहां अक्षय कुमार को अपने फनी अंदाज के लिए जाना जाता है। ऐसे में अक्षय कहां पीछे रहने वाले थे। इवेंट में अक्षय कुमार ने नरगिस फाखकी के साथ एक प्रैंक किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद सोनम बाजवा ने उनकी मदद करी। फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
अक्षय ने किया प्रैंक
वायरल वीडियो में अक्षय कुमार इवेंट में आकर पहले नरगिस से गले मिलते हैं। हग करते हुए ही वो उनके साथ प्रैंक कर देते हैं। वो उनकी बैक पर एक पेपर लगा देते हैं जिसपर साजिद नाडियाडवाला लिखा हुआ है। जैसे ही उन्हें एहसास होता है कि अक्षय ने उनकी बैक पर कुछ लगा दिया है जोर-जोर से हंसने लगती हैं अक्षय के प्रैंक के बाद सोनम बाजवा उनकी मदद करने के लिए आगे आती हैं। वो नरगिस की बैक से स्टिक हटान में मदद करती हैं। चिट पर क्या लिखा हुआ था ये पढ़कर नरगिस और जोर-जोर से हंसने लगती हैं।
कैसा है ट्रेलर
हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म है। इसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ट्रेलर देखकर लोग उसके दीवाने हो गए हैं। लोग पेट पकड़कर जोर-जोर से हंस रहे है। इस फिल्म में कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री का भी तड़का लगाया गया है ये फिल्म 6 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के साथ-साथ संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, चंकी पांडे और जॉनी लीवर अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। अब देखना होगी की इतने दिग्गज कलाकारों से सजी ये फिल्म सिनेमाघरों में लोगों के कितना हंसाती है।
Created On :   28 May 2025 12:16 PM IST