अपकमिंग फिल्म: अल्लू अर्जुन ने मानी दीपिका की आठ घंटे वाली शर्त! एक्ट्रेस ने एटली की फिल्म 'AA22xA6' की साइन, वेलकम टीजर रिलीज

  • अल्लू अर्जुन ने मानी दीपिका की आठ घंटे वाली शर्त!
  • एक्ट्रेस ने एटली की फिल्म 'AA22xA6' की साइन
  • वेलकम टीजर रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद इंडस्ट्री में एक नई बहस छिड़ गई है। इस फिल्म में काम करने के लिए दीपिका ने 8 घंटे काम करने की मांग की थी। जब ये मांग पूरी नहीं हुई तो एक्ट्रेस ने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद साउथ और बॉलीवुड में एक बहस की छीड़ गई। बॉलीवुड और साउथ के कई बड़े सितारे ने इसपर अपना रिएक्शन भी दिया। वहीं डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पर कई तंज भी कसे। लेकिन अब जल्द ही दीपिका अल्लू अर्जुन और एटली कुमार की फिल्म नजर आने वाली है। अभी फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है ऐसे में फिल्म को अभी 'AA22xA6' कहा जा रहा है। फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।

मेकर्स ने किया दीपिका का स्वागत

मेकर्स ने कल शुक्रवार को एटली और अल्लू अर्जुन फिल्म 'AA22xA6' का पोस्टर जारी किया था। आज शनिवार को टीजर रिलीज किया है। फिल्म को सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। सन पिक्चर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से टीजर वीडियो शेयर किया गया है। इसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं। मेकर्स ने फिल्म में उनका स्वागत किया है। टीजर के साथ कैप्शन लिखा है, 'विजय पथ पर अग्रसर रानी। स्वागत है दीपिका पादुकोण'। टीजर में अल्लू अर्जुन की झलक नहीं नजर आ रही है। सिर्फ दीपिका और एटली को ही देखा जा सकता है। दोनों बातचीत कर रहे हैं और एटली दीपिका को तलवारबाजी के बारे में समझा रहे हैं। ये फिल्म एक साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म बताई जा रही है। जिसमें दीपिका जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी।

पैन इंडिया फिल्म है 'AA22xA6'

हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ये फिल्म इस लिए भी खास होगी क्योंकि दीपिका एटली के साथ फिल्म जवान में काम कर चुकीं हैं लेकिन वे अल्लू अर्जुन के साथ पहली बार स्क्रिन शेयर करेंगी। टीजर देखनो के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। एटली इस बार हॉलीवुड के वीएफएक्स स्टूडियोज के साथ मिलकर अपनी फिल्म बना रहे हैं जो अपने आप में खास है।

Created On :   7 Jun 2025 4:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story