अमेरिकी सुपर मॉडल गिगी हदीद ड्रग्स रखने के आरोप में हुईं गिरफ्तार! जानिए क्या है पूरा मामला

अमेरिकी सुपर मॉडल गिगी हदीद ड्रग्स रखने के आरोप में हुईं गिरफ्तार! जानिए क्या है पूरा मामला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अमेरिका की सुपरमॉडल गिगी हदीद अपने फैशन सेंस के लिए पुरी दुनिया में मशहूर हैं। कई इंटरनेशनल फैशन इवेंट में गिगी का स्टाइल स्टेटमेंट चर्चा का विषय बनता है। सुपरमॉडल के करोड़ों फैंस हैं और वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन गिगी हदीद से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। खबरें हैं कि, हदीद को गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि सुपरमॉडल को प्राइवेट प्लेन के जरिए एक दोस्त के साथ केमैन द्वीप पहुंचने के बाद 10 जुलाई को ओवेन रॉबर्ट्स इंटरनेशनल एयपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें बेल पर रिहा भी कर दिया गया था। उनके प्राइवेट प्लेन में गांजे के साथ ही गांजा पीने के बर्तन भी मिले थे। गिगी को इसके लिए भारी भरकम जुर्माना भी चुकाना पड़ा है।

क्या है पूरा मामला?

गिगी हदीद और उनके दोस्त के एक प्राइवेट प्लेन से केमैन द्वीप पहुंचने के तुरंत बाद, कस्टम अधिकारियों को उनके सामान में गांजा और गांजा के सेवन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन मिले थे। खबरों के अनुसार हदीद और उनके दोस्त को "गांजे के इम्पोर्टेशन और गांजे के इस्तेमाल के लिए यूज होने वाले बर्तनों को इम्पोर्ट करने के डाउट में गिरफ्तार किया गया था, इसके बाद उन्हें कैदी डिटेनशन सेंटर में ले जाया गया, जहां उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। केमैन मार्ल रोड के मुताबिक, दोनों यात्रियों के सामान की तलाशी के दौरान मारिजुआना यानी गांजा और मारिजुआना का यूज करने के इक्यूपमेंट्स पाए गए। क्वांटिटी मिनिमल थीं और पर्सनल इस्तेमाल के लिए लग रही थी।

लगा एक हजार डॉलर का जुर्माना

12 जुलाई 2023 को गिगी और उनकी दोस्त मैक्कार्थी समरी कोर्ट में पेश हुईं, और ऑफिसर्स ने उन्हें आरोपों के लिए दोषी ठहराया। इस आरोप के लिए गिगी और उनकी दोस्त मैक्कार्थी पर एक हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया, और उन्हें जमानत पर रिहाई मिल गई। इस दौरान दोनों ने अपने गुनहा को कबूल किया।

गिगी की टीम ने दी सफाई

गिगी हदीद और उनकी दोस्त लिआ मैक्कार्थी पाम हाइट्स में ठहरे थे, जिसकी तस्वीरों को खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। इस बीच, हदीद के एक टीम मेंमबर ने कहा, 'गिगी मेडिकल लाइसेंस के साथ एनवाईसी में कानूनी रूप से खरीदे गए मारिजुआना के साथ यात्रा कर रही थीं। यह 2017 से ग्रैंड केमैन में मेडिकल उपयोग के लिए भी कानूनी है। उनका रिकॉर्ड साफ है और उन्होंने आइलैंड पर अपने बाकी समय का भरपूर आनंद लिया।'

लियोनार्डो को डेट कर रहीं गिगी

गिगी हदीद बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिपोर्ट की मानें तो वह 'टाइटैनिक' एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो को डेट कर रही हैं। लियोनार्डो और कैमिला मोरोन से चार साल बाद ब्रेकअप होने के तुरंत बाद एक्टर के गिगी हदीद संग रिश्ते में होने की खबरें सामने आई थीं। दोनों को कई इवेंट में भी साथ स्पॉट किया जा चुका है।

Created On :   19 July 2023 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story