सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: डेटिंग की अफवाहों के बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने साथ में सेलिब्रेट की दिवाली ! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

डेटिंग की अफवाहों के बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने साथ में सेलिब्रेट की दिवाली ! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें
  • विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने साथ में सेलिब्रेट की दिवाली !
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा के बेहतरीन कलाकार है। दोनों ने साथ मिलकर कई फिल्मे की हैं जो सुपर डुपर हिट हुई हैं जैसे कि डियर कॉमरेड और गीता गोविंदम मूवी में दोनों ने एक साथ काम किया है। लेकिन बीते कुछ समय से दोनों की डेटिंग की खबरों चर्चा में हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। इसी बीच एक बार फिर दिवाली के मौके पर डेटिंग की अफवाहों को हवा मिल गई है। दरअसल रश्मिका और विजय ने एक साथ दिवाली मनाई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ पिक्चर्स अपलोड की हैं जोकि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुईं हैं।

रश्मिका और विजय ने पोस्ट की तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की हैं। जहां विजय ने पटाखे जलाते और फैमिली संग फोटोज शेयर की है तो वहीं रश्मिका ने अपनी एक सिंगल फोटो पोस्ट की है। फोटो में एक्ट्रेस साड़ी पहने पोज दे रही हैं। वहीं विजय पीले कुर्ते में दिख रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों की पोस्ट का कैप्शन एक है और रश्मिका की फोटो में विजय के ही घर का बैकग्राउंड दिख रहा है। जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि रश्मिका ने विजय के घर पर ही दिवाली सेलिब्रेट की है।

फैंस कर रहे कमेंट

रश्मिका और विजय ने दिवाली की फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा- हैप्पी दिवाली माई लव्स। इसके साथ दोनों ने ही एक हार्ट इमोजी और स्टार पोस्ट किया। जिसके बाद फैंस को दोनों को छेड़ने का मौका मिल गया। एक फैन ने लिखा- 'यही कैप्शन मैंने रश्मिका की पोस्ट में देखा है। इसे कहते हैं एक जैसे मन से दोस्ती।' एक दूसरे फैन ने कमेंट किया- 'रश्मिका और विजय ने एक जैसा लिखा है, हैप्पी दिवाली मेरे प्यारों।' एक ने लिखा- 'किस किस को लगता है कि ये विजय के घर में हैं।' इसके अलावा एक शख्स ने लिखा- 'मैडम विजय सर के घर की दीवार आ गई है फोटो में।' एक फैन ने कहा, 'वही कैप्शन, वही जगह, वही बैकग्राउंड वॉल रश्मिका भी।' एक ने लिखा, 'रश्मिका मैम वाला कैप्शन वाह विजय सर।' वहीं एक शख्स ने कहा, 'ऊपर रश्मिका का पोस्ट नीचे आपका दोनों का कैप्शन वही।'


दोनों ने बताया एक दूसरे का अच्छा दोस्त

साल 2018 में विजय और रश्मिका की साथ में एक फिल्म आई थी। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया, जिसके बाद उनके डेटिंग की खबरें भी आने लगीं। जब विजय और रश्मिका से इस बारे में पूछा गया तो दोनों ने एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया था।

Created On :   13 Nov 2023 6:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story