सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: मृणाल ठाकुर से अफेयर की खबरों के बीच बादशाह के इस सोशल मीडिया पोस्ट में बढ़ाई हलचल, बोले - ‘समझने की कोशिश करो...’

मृणाल ठाकुर से अफेयर की खबरों के बीच बादशाह के इस सोशल मीडिया पोस्ट में बढ़ाई हलचल, बोले - ‘समझने की कोशिश करो...’
  • मृणाल ठाकुर और बादशाह के अफेयर की खबरें चर्चा में
  • बादशाह ने पोस्ट कर कही ये बात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड में हमेशा की तरह इस बार भी बड़े ही धूम धाम से दिवाली का त्यौहार मनाया गया। वहीं छोटी दिवाली के दिन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर ग्रैंड पार्टी होस्ट की थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे थे। इस पार्टी में फेमस सिंगर और रैपर बादशाह ने एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी पहुंचे थे। इस दौरान दोनो ने हाथ पकड़कर पार्टी में एंट्री ली थी। जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें चर्चा में आईं थी। जिसपर बादशाह ने चुप्पी तोड़ते हुए एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

बादशाह ने शेयर की पोस्ट

बादशाह ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की है. जिसपर उन्होंने लिखा – ‘तो समझने की कोशिश कर, सिक्का उछाला गया है' बादशाह की ये पोस्ट अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं बादशाह ने कुछ घंटो पहले ही एक और पोस्ट शेयर किया है जसमें उन्होंने लिखा है-डियर इंटरनेट, आपको फिर से निराश करने के लिए खेद है लेकिन जैसा आप सोच रहे हैं वैसा कुछ नही है। बता दें शिल्पा शेट्टी दिवाली पार्टी में बादशाह ब्लैक कुर्ते में नजर आए थे। वहीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर सी ग्रीन कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थी।




मृणाल ने शेयर की थी बादशाह के साथ तस्वीर

शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी एक इनसाइड तस्वीर मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। जिसमें वो बादशाह और शिल्पा शेट्टी के साथ पोज देती नजर आई थी। वहीं मृणाल की ये तस्वीर बादशाह ने भी रीपोस्ट की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर हालिया रिलीज फिल्म पिप्पा में नजर आई हैं। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 10 नवंबर को रिलीज हुई थी। जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर, प्रियांशु पेनयुली, सोनी राजदान भी अहम रोल में है।

Created On :   14 Nov 2023 6:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story