अपकमिंग फिल्म: रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में हुई अर्जुन कपूर की एंट्री, विलन के रोल में मचाएंगें बड़े पर्दे पर धमाल

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में हुई अर्जुन कपूर की एंट्री, विलन के रोल में मचाएंगें बड़े पर्दे पर धमाल
  • रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में हुई अर्जुन कपूर की एंट्री
  • विलन के रोल में मचाएंगें बड़े पर्दे पर धमाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर सुर्खियों में हैं। रोहित के कॉप यूनिवर्स से जुड़ने के लिए अब तक कई नए सितारों का नाम सामने आ चुका हैं। 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म काफी शानदार होने वाली है। कई बॉलीवुड स्टार एक साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म से अब तक दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अजय देवगन, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ के शानदार लुक भी सामने आ चुके हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए फिल्म से विलन का फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया है। इस फिल्म में पहली बार एक्टर अर्जुन कपूर विलन की रोल में नजर आने वाले हैं।

रोहित ने किया अर्जुन का स्वागत

कुछ दिनों पहले रोहित शेट्टी ने दीपिका पादुकोण, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के फर्स्ट लुक पोस्टर साझा कर सनसनी मचा दी थी, वहीं आज डायरेक्टर ने अर्जुन कपूर का लुक शेयर कर टीम में उनका स्वागत किया हैं। रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अर्जुन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें अर्जुन खून ने रंगे हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ रोहित ने कैप्शन में लिखा- इंसान गलती करता है, और उसे उसकी सजा भी मिलती है...लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है! क्या मैं कह सकता हूं- अर्जुन कपूर को इंट्रोड्यूस कर रहा हूं।

यह भी पढ़े -आशीष गोखले ने बताया, कैसे‍ मिला 'इंडियन पुलिस फोर्स' में अभिनय का मौका

इंटेंस लुक में अर्जुन कपूर

एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टग्राम हैंडर पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया और कैप्शन में लिखा-सिंघम का विलेन! हिट-मशीन रोहित शेट्टी सर के पुलिस जगत का हिस्सा बनकर दुनिया के शीर्ष पर महसूस कर रहा हूं! मैं आपसे वादा करता हूं कि वहां तबाही होगी। पहली तस्वीर में अर्जुन खून से लथपथ हाथ में खंजर लिए काफी डरावने लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अर्जुन और रणवीर एक दूसरे को घूरते दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन कपूर का लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़े -रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' को 2 हफ्ते में 14.8 मिलियन बार देखा गया

कब होगी रिलीज?

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन एक बार फिर निडर और ईमानदार पुलिसकर्मी बाजीराव सिंघम को रोल में नजर आएंगे। वहीं, करीना सिंघम की पत्नी के रोल में वापस से नजर आएंगी। इसके अलावा मूवी में रणवीर सिंह। दीपिका और टाइगर भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़े -रोहित शेट्टी के सेट पर होना एक सपनों की दुनिया में कदम रखने जैसा है : अर्जुन द्विवेदी


Created On :   14 Feb 2024 6:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story