आयुष्मान खुराना ने पूजा बनकर लोगों को फिल्म देखने के लिए किया मजबूर, पहले दिन ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने किया शानदार कलेक्शन

आयुष्मान खुराना ने पूजा बनकर लोगों को फिल्म देखने के लिए किया मजबूर, पहले दिन ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने किया शानदार कलेक्शन
  • आयुष्मान खुराना ने पूजा बनकर जीता फैंस का दिल
  • पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर ‘ड्रीम गर्ल 2’ साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को एक लंबे इंतजार के बाद कल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। पूजा बन कर आयुष्मान खुराना ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। फिल्म को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और सारे हाउसफुल जारे हैं। आयुष्मान की यह फिल्म साल 2019 की हिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है। ड्रीम गर्ल 28 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का केलक्शन किया था। वहीं अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ को भी अच्छी ओपनिंग मिली है। तो चलिए जानते हैं कि, ओपनिंग डे फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रिलीज के पहले दिन की इतनी कमाई

बॉक्स ऑफिस पर पिछले दो हफ्ते से ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ का कमाल जारी था। इसी बीच फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने सिनेमाघरों में एंट्री मार दी है। वहीं ‘ड्रीम गर्ल 2’ की पूजा ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों की घंटी बजा दी है और इसी के साथ फिल्म की शुरुआत भी अच्छी रही है। वहीं अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज के पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। खबरों के मुताबिक ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 9.7 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है।

स्टार कास्ट ने जीता लोगों का दिल

फिल्म में परेश रावल, असरानी, अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, राजपाल यादव, मनोज जोशी, सीमा पाहवा और विजय राज समेत कई स्टार्स एक नजर आ रहे हैं। इस बेहतरीन स्टार कास्ट ने फैंस की दिलचस्पी और भी ज्यादा बढ़ा दी है। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि, ड्रीम गर्ल आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी फिल्म में से एक है। इस फिल्म को भी राज शांडिल्य के डायरेक्ट किया था फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 142.26 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। देखना दिलचस्प होगा की क्या ड्रीम गर्ल 2 इस रिकॉर्ड को तोड़कर कितना आगे निकलती है।


Created On :   26 Aug 2023 5:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story