अंबानी फैमिली की बड़ी बहू का हुआ बेबी शावर फंक्शन, नो मेकअप लुक में बेहद सुंदर दिखी श्लोका मेहता

अंबानी फैमिली की बड़ी बहू का हुआ बेबी शावर फंक्शन, नो मेकअप लुक में बेहद सुंदर दिखी श्लोका मेहता
फंक्शन में श्लोका ने रखा सिंपल लुक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एशिया के सबसे धनी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर में एक बार फिर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। पोते पृथ्वी आकाश अंबानी के बाद मुकेश अंबानी एक बार फिर दादा बनने जा रहे हैं। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नि श्लोका मेहता एक बार फिर मां बनने जा रही हैं। हाल ही में श्लोका की गोद भराई की रस्म भी पूरी की गई है। उनकी गोद भराई की तस्वीर सोशल मीडिया पर हर जगह वायरल हो रही है, जिसमें श्लोका अपने दोस्तो के साथ इंजॉय करती दिखाई दे रही है। साथ ही श्लोका के गोद भराई के लुक को सभी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

फंक्शन में श्लोका ने रखा सिंपल लुक

हाल ही में अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका मेहता की गोद भराई रस्म पूरी की गई हैं। इनका यह बेबी शावर फंक्शन उनके सभी दोस्तो ने ऑर्गनाइज किया था, जो कि काफी ग्रैंड रखा गया था। इस फंक्शन की तस्वीरे अंबानी फैंमिली के इंटाग्राम फैन पेज पर शेयर की गई है, जिसमें मॉम-टू-बी श्लोका मेहता अपने सभी खास दोस्तो के नजर आ रही हैं। इस फंक्शन में श्लोका ने पिंक कलर के प्रिटेंड मिडी ड्रेस के साथ नो मेकअप लुक को एक फ्लोरल टियारा के साथ कंप्लीट किया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने अपने बेबी शावर पार्टी के लिए अपने लुक को काफी सिंपल रखा था। इस फोटो में वह दो प्रेंग्नेंट लेडीज के साथ जमकर पोज देती नजर आ रही हैं और उनके हाथ में एक पेंटिग भी दिखाई दे रही हैं।

Created On :   23 May 2023 2:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story