भोजपुरी सिनेमा: अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना मचा रहा है धमाल, फैंस ने बताया 'अमेजिंग सॉन्ग'

  • अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना रिलीज
  • गाने के बोल है 'गलिया पे तिल'
  • फैंस ने बताया जबरदस्त सॉन्ग

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के यंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना रिलीज हो चुका है। जिसे फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। जब भी अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना रिलीज होता है तो फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। हाल ही में सुपरस्टार के कई गाने रिलीज हुए थे जो काफी पॉपुलर हुए थे। एक बार फिर से सुपरस्टार धमाल मचाने के लिए नए गाने कोर रिलीज कर दिए हैं।

सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने के बोल 'गलिया पे तिल' है। जिसे आज ही यूट्यूब चैनल 'कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड' पर रिलीज किया गया है। इस गाने पर दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिलता हुए दिखाई दे रहा है। बता दें कि, अरविंद अकेला कल्लू के साथ इस गाने में मशहूर डांसर आस्था सिंह भी हैं जो भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा हैं।

हजारों की संख्या में मिले व्यूज

गलिया पे तिल गाने को अब तक 55 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जबकि हजारों लोगों ने गाने को लाइक किया है। इस गाने में अरविंद अकेला और आस्था की जोड़ी काफी शानदार दिखाई दे रही है। गाने में आस्था जहां साड़ी पहनी नजर आ रही हैं तो वहीं एक्टर और सिंगर कल्लू वाइट टी-शर्ट में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को आवाज खुद अरविंद अकेला कल्लू ने दिए हैं। जिसे फैंस काफी पंसद कर रहे हैं।

गाने को रवि पंडित ने किया डायरेक्टर

इस गाने के बोल प्रभू विशनपुरी ने लिखे हैं। जबकि इस गाने में म्यूजिक विक्की वोक्स ने दिए हैं। वहीं गाने को कंपोज शक्ति सोना ने किया है। कल्लू के नए गाने को डॉयरेक्ट भोजपुरी सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर रवि पंडित ने किया है। जो भोजपुरी सिनेमा में काफी बड़ा नाम है। रवि पंडित भोजपुरी सिनेमा के तमाम नाम चिन्ह हस्तियों के साथ काम कर चुके हैं।

फैंस ने गाने को बताया 'अमेजिंग सॉन्ग'

वहीं इस गाने पर फैंस अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं। कमेंट्स कर अरविंद अकेला कल्लू की जमकर तारीफ कर रहे हैं। शिवम नाम के एक यूजर ने अपने चहेते सुपरस्टार के लिए लिखा, 'अमेजिंग सॉन्ग।' पवन सिंह नाम के एक दूसरे यूजर से लिखा 'कौन कौन मानता है कि जब भी अरविंद अकेला कल्लू भईया गाते हैं तो दिल को छू जाता है।' ऐसे ही न जाने कितने फैंस ने अपने चहेते सुपरस्टार के लिए तारीफों के पुल बांधे हैं।

Created On :   9 Jun 2023 11:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story