बिग बॉस सीजन 17: बिग बॉस सीजन 17 को मिले अपने पांच फाइनलिस्ट, फिनाले से पहले ये कंटेस्टेंट हुआ शो से बाहर! जानकर हो जाएंगे हैरान

बिग बॉस सीजन 17 को मिले अपने पांच फाइनलिस्ट, फिनाले से पहले ये कंटेस्टेंट हुआ शो से बाहर! जानकर हो जाएंगे हैरान
  • बिग बॉस सीजन 17 के फिनाले में बाकी एक हफ्ते से भी कम का समय
  • बिग बॉस सीजन 17 को मिले अपने पांच फाइनलिस्ट
  • फिनाले से पहले ये कंटेस्टेंट हुआ शो से बाहर!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों सलमान खान का शो बिग बॉस का सीजन 17 चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सीजन का ग्रेंड फिनाले अब बेहद करीब आ गया है। फिनाले में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। 8 जनवरी को सलमान खान के इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। कंटेस्टेंट के बीच जमकर तकरार देखने को मिल रही है। हर कोई सामने से आकर वार कर रहा है। सीजन के फिनाले वीक में मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अरुण माशेट्टी और अभिषेक कुमार की एंट्री पहले ही हो चुकी थी। इसके बाद नोमिनेटेड सदस्यों में से पहले आयशा खान शो से बाहर हुईं उसके बाद आखिरी विकेंड के वार पर ईशा शो से बाहर हुई। शो पर अब टॉप 6 फाइनलिस्ट बचे हैं, जिनमें से शो का एक दमदार खिलाड़ी अब घर से बेघर हो गया है।

फिनाले से पहले विक्की जैन हुए शो से बाहर!

बता दें कि बीते हफ्ते शो से दो कंटेस्टेंट आयशा खान और ईशा मालवीय घर से बेघर हुईं थी। जिसके बाद अब विक्की जैन का सफर इस शो से खत्म हो गया है। इस बात की जानकारी बिग बॉस 17 के एक फैन पेज से मिली है। खबर के अनुसार, फिनाले से कुछ दिन पहले शो में मिडनाइट एविक्शन हुआ, जिसमें विक्की जैन को शो से बाहर कर दिया गया है।

टॉप 5 फाइनलिस्ट

बता दें कि, विक्की और अरुण माशेट्टी के बीच एक मुकाबला हुआ था, जहां अरुण जीत जाते हैं। ऐसे में अब विक्की जैन का पत्ता फिनाले की रेस से कट गया है। वहीं अब बिग बॉस को अपने 5 धुंआधार खिलाड़ी मिल गए हैं। अब शो पर मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी बाकी हैं और यही टॉप 5 फाइनलिस्ट भी हैं। अब देखना दिलचस्प होगी की कौन इस शो की ट्रॉफी अपने नाम करता है।

फैंस हुए नाराज

वहीं इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। कोई यूजर्स को विक्की जैन का आउट होना सही लगा तो कई लोग विक्की के इविक्ट होने पर भड़क उठे हैं। लोगों का कहना है कि विक्की जैन एक बेहतरीन प्लेयर था और उसे आगे जाना चाहिए था।

Created On :   23 Jan 2024 5:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story