'चंद्रयान 3' की लैंडिंग देखने के लिए एक्साइटेड हैं बॉलीवुड स्टार्स, कृति सेनन से लेकर आयुष्मान खुराना समेत सेलेब्स ने कही ये बात

चंद्रयान 3 की लैंडिंग देखने के लिए एक्साइटेड हैं बॉलीवुड स्टार्स, कृति सेनन से लेकर आयुष्मान खुराना समेत सेलेब्स ने कही ये बात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत का मिशन मून 'चंद्रयान-3' आज शाम यानी 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है। जिसके लिए इसरो ने पूरी तैयारी कर ली है। ये हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है जिसे देखने के लिए पुरा देश एक्साइटेड है। ऐसे में बॉलीवुड सलेब्स भी इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनने के लिए बेहद ही एक्साइटेड हैं। कृति सेनन से लेकर आयुष्मान खुराना तक तमाम सलेब्स ने इंडियन मून मिशन को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। तो चलिए जानते हैं कि, इस ऐतिहासिक मौके पर आपके पसंदीदा स्टार्स ने क्या कहा है-

फैमिली के साथ लाइव टेलीकास्ट देखेंगी कृति

कृति सेनन ने एक इंटरव्यू में कहा की, वे चंद्रयान 3 का लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और वे पूरे परिवार के साथ शाम को इसका लाइव टेलीकास्ट जरूर देखेंगी। उन्होंने बताया कि वे इसे लेकर बार बार गूगल पर जाकर तमाम तरह की जानकारियां भी पढ़ती रहती हैं। कृति ने भारत को लेकर आगे कहा कि देश हर मामले में आगे है, चाहे साइंस हो, स्पोर्ट्स हो या दूसरी कोई भी फील्ड, भारत किसी भी देश से कम नहीं है।

आयुष्मान खुराना ने कही ये बात

एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी चंद्रयान 3 को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि यह बेहद गर्व की बात है कि भारत चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान भेज रहा है और एक भारतवासी होने के नाते इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि आखिरी 25 मिनट का चंद्रयान का सफर काफी दिलचस्प रहने वाला है। इसके अलावा अन्यया पांडे ने भी इस बड़ी कामयाबी के लिए खुशी जताई और भारत को बधाई दी।

परेश रावल ने बताया भारत के लिए ग्रेट अचीवमेंट

परेश रावल ने चंद्रयान 3 के लैंड करने को भारत के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली बताया। उन्होंने इसे भारत की एक ग्रेट अचीवमेंट बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत को सांप-सपेरों का देश कहा जाता रहा है, लेकिन भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि वो बेहद कम खर्च पर कैसे इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है।

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए कामना की है। उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, "आज घर के मंदिर में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना की। हमारे @isro के वैज्ञानिकों के अथक प्रयत्नों की मेहनत रंग लायें, उसके लिए पूजा की।सभी देशवासियों को advance में शुभकामनाएं एवं बधाई। जय महादेव। जय बजरंग बली। जय श्री राम। जय हिन्द।"

करीना कपूर

करीना कपूर खान ने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए कहा, "ये भारत और इस देश में रहने वाले लोगों के लिए एक गर्व की बात है। हम सभी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने का इंतजार कर रहे हैं। मैं अपने बच्चों के साथ देखूंगी।"

Created On :   23 Aug 2023 12:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story