Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के घर में आया बड़ा ट्वीस्ट, इस कंटेस्टेंट का पत्ता साफ, आखिरी समय में आए ट्विस्ट ने बदला गेम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पॉपुलर रियलिटी शो बिग 19 इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। धीरे धीरे ये शो फिनाले की तरफ बढ़ रहा है और नए नए ट्वीस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है। घरवालों के ड्रामे और विवाद चर्चा में हैं। 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार पर इस बार पूरा घर नॉमिनेट हुआ था सिर्फ तीन कंटेस्टेंट्स को छोड़कर। अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और घर के कप्तान मृदुल को छोड़कर बाकी सभी लोगों पर एविक्शन का खतरा मंडरा रहा था। अब बेघर होने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो घर में बड़ा ट्वीस्ट आने वाला है।
प्रणित मोरे हुए घर से बेघर
इस बार नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में तान्या मित्तल, नीलम गिरी, अमाल मलिक, माल्ती चाहर, कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, शहबाज बदेशा और प्रणित मोरे थे। इन्हीं लोगों मे से कोई घर से बेघर होने वाला था। बिग बॉस के लाइव अपडेट्स देने वाले पेज लाइव फीड अपडेट्स की मानें तो प्रणित मोरे को घर से बेघर कर दिया गया है हालांकि वो सीधे अपने घर नहीं बल्कि सीक्रेट रूम में गए हैं। जी हां, एक बार फिर से सीक्रेट रूम को खेल में लाया गया है और फरहाना और नेहल के बाद अब प्रणित को भी सीक्रेट रूम में भेजा गया है।
बता दें कि, उन्हें हेल्थ इश्यू की वजह से घर से बाहर लाया गया है। बिग बॉस तक' के अनुसार प्रणित को घर से बेघर कर सीक्रेट रूम में भेजा गया है। जहां उनका ट्रीटमेंट किया जाएगा। प्रणित डेंगू के शिकार हो गए हैं। इस बारे में फिलहाल घरवालों को कोई जानकारी नहीं है।
इन प्रतियोगियों में हो रही टक्कर
बता दें पीछले वीकेंड पर शो से दो प्रतियोगी और बाहर हो गए हैं, जिसमें बसीर अली और नेहल चुडासमा का नाम शामिल है। हालांकि बसीर-नेहल के एविक्शन से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और यूजर्स नेहल को इसके लिए जिम्मेदार मान रहे हैं। अब शो में मृदुल तिवारी, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, नीलम गिरी, शहबाज बदेशा, तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर, प्रणीत मोरे, मालती चाहर और अभिषेक बजाज के बीच खिताब को लेकर टक्कर हो रही है।
Created On :   1 Nov 2025 3:06 PM IST












