फिल्म जवान की रिलीज डेट में किया गया बदलाव, शाहरूख ने खुद ऐलान की नई रिलीज डेट

फिल्म जवान की रिलीज डेट में किया गया बदलाव, शाहरूख ने खुद ऐलान की नई रिलीज डेट
जवान का टीजर पिछले साल 2 जून को रिलीज किया गया था

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह कहलाने वाले शाहरुख खान ने 4 साल बाद फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर वापसी की थी और उनकी यह वापसी काफी कमाल भी साबित हुई। पठान ने सभी बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए 1000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की। पठान के बाद अब शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म जवान की अनाउंसमेंट के बाद से ही सभी फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस इस फिल्म में नई जोड़ी शाहरूख और साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में फिल्म जवान की रिलीज डेट में बदलाव किया गया हैं और खुद शाहरूख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया हैं।

किंग खान ने किया पोस्टर के साथ रिलीज डेट का ऐलान

शाहरूख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का टीजर पिछले साल 2 जून को रिलीज किया गया था। इस टीजर में शाहरुख के लुक को हर किसी ने सराहा था और टीजर के बाद से ही सभी फैंस फिल्म जवान के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में 2 जून 2023 को रिलीज हो रही फिल्म जवान की रिलीज डेट में फेरबदल किया गया हैं और फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान शाहरूख ने अपने सोशल मीडिया पर कर दिया हैं। किंग खान ने इंस्टाग्राम के पोस्ट में बताया कि अब यह फिल्म 2 जून को रिलीज ना होकर 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी के साथ उन्होंने फिल्म का मोशन पोस्टर भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हैं, जिसे देखकर सभी फैंस हैरान हो गए हैं। पोस्टर में शाहरुख के हाथ में भाला और पूरी बॉडी पट्टीयों से ढकी हुई दिख रही हैं।

Created On :   6 May 2023 3:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story