कनाडियन सिंगर टॉमी जेनेसिस के म्यूजिक वीडियो पर विवाद: मां काली का अवतार लिए किया क्रॉस का इस्तेमाल, भड़के रफ्तार

मां काली का अवतार लिए किया क्रॉस का इस्तेमाल, भड़के रफ्तार
  • टॉमी जेनेसिस के म्यूजिक वीडियो ‘ट्रू ब्लू’ पर विवाद
  • मां काली का अवतार और क्रॉस का इस्तेमाल
  • भड़के रैपर सिंगर रफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कनाडियन मॉडल और रैपर टॉमी जेनेसिस का म्यूजिक वीडियो ‘ट्रू ब्लू’ विवादों में है। कनाडियन मॉडल और रैपर टॉमी जेनेसिस पर धार्मिक भावनाओं के ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए ज रहे हैं। हाल ही में टॉमी का न्या म्यूजिक वीडियो ट्रू ब्लू रिलीज हुआ है। वीडियो में वो मां काली के अवतार में नजर आ रही हैं। वीडियो में वो क्रॉस को प्रॉप की तरह इस्तेमाल कर रही हैं। जिसके बाद इस इस वीडियो की जमकर आलोचना हो रही है। अब सिंगर और रैपर रफ्तार भी टॉमी का अश्लील डांस देखकर भड़कते हुए नजर आए हैं।

रफ्तार ने की फैंस से वीडियो को रिपोर्ट करने की अपील

रफ्तार ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे हिंदू धर्म का मजाक बताया। उन्होंने अपने फैंस से इस वीडियो को हर प्लेटफॉर्म पर अधिक से अधिक मात्रा में रिपोर्ट करने की भी अपील की। उन्होंने कहा यह सही नहीं है, इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने वीडियो को फ्लैग करने का कारण बताते हुए कहा, ‘यह मेरे धर्म का मजाक है। ऐसा नहीं होना चाहिए।’


सोशल मीडिया पर लोग नाराज

इस नए म्यूजिक वीडियो में रैपर टॉमी जेनेसिस का अलग-अलग तरह के कुछ सामान भी लिए हुए हैं। इसके साथ वो सेंसेशनल डांस कर रही हैं। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग इस वीडियो की आलोचना कर रहे हैं और कनाडाई रैपर को ट्रोल करते हुए इसे धार्मिक भावना का अपमान बता रहे हैं। इस वीडियो को भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म का अपमान बताकर निशाने पर लिया जा रहा है।

पहले भी हुआ मां काली को सिगरेट पीते दिखाने पर विवाद

साल 2022 में जारी किए गए डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर में एक्ट्रेस को मां काली का वेश धारण किए सिगरेट पीते हुए दिखाया गया था। पोस्टर जारी होते ही फिल्म की निर्देशक लीना मणिमेकलई के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हुई थीं। विवाद बढ़ने पर फिल्म के पोस्टर को हटा दिया गया था।

Created On :   23 Jun 2025 5:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story