सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: छोटे बाल, क्लीन शेव, नए लुक में बप्पा का आशीर्वाद लेते दिखे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण भी साथ आईं नजर

छोटे बाल, क्लीन शेव, नए लुक में बप्पा का आशीर्वाद लेते दिखे धुरंधर रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण भी साथ आईं नजर
  • नए लुक में बप्पा का आशीर्वाद लेते दिखे 'धुरंधर' रणवीर सिंह
  • दीपिका पादुकोण भी साथ आईं नजर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दीपिका जल्द ही अल्लू अर्जुन के साथ नजर आने वाली हैं। इसी बीच गणेश चतुर्थी का त्योहार बॉलीवुड सितारों के लिए खास रहा। इस बार अंबानी परिवार के एंटीलिया स्थित वार्षिक गणेश पूजा में बॉलीवुड का पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सुर्खियों में रहा। रणवीर लंबे समय से अपने गाढ़ी दाढ़ी और लंबे बालों वाले लुक में दिख रहे थे लेकिन अब उन्होंने अपना लुक बदल लिया है।

बेटी दुआ संग पहला गणेश उत्सव

इस बार का गणेश चतुर्थी कपल के लिए और भी मायने रखता है, क्योंकि यह उनकी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के जन्म के बाद पहली गणेश चतुर्थी है। दुआ अभी कुछ ही दिनों में अपना पहला जन्मदिन मनाने वाली हैं। दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी की तस्वीरों को पब्लिक न करने का फैसला लिया है। हाल ही में एयरपोर्ट पर एक फैन द्वारा चुपके से वीडियो बनाने की कोशिश पर दीपिका ने नाराजगी भी जताई थी।

दीपिका को रणवीर ने बताया था बेस्ट मां

कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में रणवीर ने कहा था, दीपिका अब तक की अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रही हैं। रणवीर ने कहा था कि वह पूरी तरह अपनी बेटी दुआ पर फोकस हो चुकी हैं और उनके जीवन की प्रोरियोरिटी अब बदल गई हैं। यहां तक कि कई बार दीपिका अपनी सेहत से ज्यादा बेटी की देखभाल करती हैं। रणवीर ने यह भी शेयर किया कि दीपिका अक्सर उन्हें पेरेंटिंग से जुड़े वीडियो और रील्स भेजती हैं, जिन्हें देखकर वह खुद भी सीखते रहते हैं।

Created On :   28 Aug 2025 1:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story