Hollywood Walk Of Fame 2026: आलिया, प्रियंका को पीछे छोड़ ऐसा करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं दीपिका पादुकोण, 35 अंतरराष्ट्रीय हस्तियों में चमका नाम

आलिया, प्रियंका को पीछे छोड़ ऐसा करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं दीपिका पादुकोण, 35 अंतरराष्ट्रीय हस्तियों में चमका नाम
  • आलिया, प्रियंका को पीछे छोड़ ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं दीपिका
  • 35 अंतरराष्ट्रीय हस्तियों में चमका नाम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दीपिका पादुकोण हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की टेलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। दीपिका ने अपनी शानदार कलाकारी से फिल्म इंडस्ट्री और लोगों के दिल में अपनी बड़ी जगह बनाई है। एक्ट्रेस ने अपने काम के अलावा फेशन सेंसर और अपने पोजेटिव आत्मविश्वास से लोगों के इंस्पायर भी करती हैं। दीपिका ने भारत को कई खास मौके जैसे ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी और कान्स फिल्म फेस्टिवल पर रिप्रेजेंट किया है और देश का नाम रोशन किया है। अब दीपिका ने एक बार फिर भारत को गर्व करने का मौका दिया है। एक्ट्रेस ने आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ हॉलीवुड की प्रतिष्ठित ‘वॉक ऑफ फेम’ लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय हैं।

35 अंतरराष्ट्रीय हस्तियों में चमका दीपिका का नाम

साल 2026 के लिए अनाउंस हुई ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम’ की लिस्ट में दीपिका उन 35 दिग्गजों में शामिल हैं, जिन्हें मोशन पिक्चर्स की कैटेगरी में चुना गया है। इस प्रतिष्ठित सूची में उनके साथ हॉलीवुड के सुपरस्टार टिमोथी चालमेट, डेमी मूर, राशेल मैकऐड्म्स और रामी मालेक जैसे बड़े नाम भी शामिल है। इस कारनामे के बाद दीपिका पादुकोण ने न सिर्फ आलिया भट्ट, रश्मिका मंदाना और कियारा आडवाणी जैसी नई पीढ़ी की एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ा है, बल्कि प्रियंका चोपड़ा जैसी ग्लोबली स्टार को भी पछाड़ दिया है।

हॉलीवुड में भी दमदार छाप

दीपिका ने सिर्फ बॉलीवुड तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने ‘XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' जैसी फिल्म से हॉलीवुड में एंट्री की और वहां भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। अब वॉक ऑफ फेम का हिस्सा बनकर उन्होंने इंटरनेशनल मंच पर अपनी उपस्थिति और भी मजबूत कर ली है।

पहले भी हासिल किए हैं ग्लोबल सम्मान

साल 2018 में टाइम मैगजीन ने दीपिका को दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल किया था। इसके बाद TIME100 इम्पैक्ट अवॉर्ड और फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में ट्रॉफी अनवील करने का मौका पाकर उन्होंने भारत का नाम रोशन किया था। दीपिका को इंटरनेशनल फैशन ब्रांड्स ने भी खूब सराहा। वो लुई विटॉन और कार्टियर जैसी लग्जरी ब्रांड्स का चेहरा बन चुकी हैं।

Created On :   3 July 2025 11:36 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story