हमेशा हॉट लुक में नजर आती एक्ट्रेस को सीता मां के अवतार में पसंद कर रहे फैंस, जानिए किसने दिया कृति को यह लुक

हमेशा हॉट लुक में नजर आती एक्ट्रेस को सीता मां के अवतार में पसंद कर रहे फैंस, जानिए किसने दिया कृति को यह लुक
सीता मां के लुक में वाहवाही बटोर रहीं कृति

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ सुपरस्टार प्रभास और एक्ट्रेस कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरूष का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, पिछले साल रिलीज हुए इस फिल्म के टीजर ने सभी को निराश किया था वहीं अब ट्रेलर देख सभी फैंस इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ट्रेलर में शानदार वीएफएक्स देख सभी फैंस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस फिल्म के ट्रेलर में भगवान राम और मां सीता का किरदार निभा रहे प्रभास और कृति को लेग काफी पसंद कर रहे हैं। सभी का मानना हैं कि प्रभास ने राम का किरदार बखूबी निभाया हैं, इसी के साथ ट्रेलर में कृति का सीता मां का लुक भी फैंस को पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि, कृति सेनन बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं जो हमेशा ग्लैमरस लुक में रहना पसंद करती हैं, इसलिए फैंस उनका सीता मां का लुक देख काफी हैरान हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि कृति सेनन का फिल्म में सीता मां का लुक किसने डिजाइन किया है।

इस डिजाइनर ने दिया लुक

फिल्म के ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म में सभी एक्ट्रर्स ने अपना किरदार बखूबी निभाया है। खासतौर पर कृति सेनन मां सीता के किरदार में जैसे नजर आ रही हैं उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कृति जो कि हमेशा अपने बोल्ड अंदाज और अपनी ड्रेसींगस्टाइल के लिए जानी जाती हैं फिल्म में उनका मां सीता का लुक ''अबू जानी संदीप खोसला नाम'' के डिजाइनर ने डिजाइन किया है। कृति जिस साड़ी में नजर आ रही हैं वह ऊपर से लेकर नीचे तक प्लेन थी और उसकी बॉर्डर पर जरदोजी कढ़ाई की गई थी। डिजाइनर का कहना है कि माता सीता की भव्यता को दिखाने के लिए कृति के लिए इस तरह की साड़ी डिजाइन की गई है।

हमेशा किलर अंदाज में आती हैं नजर

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो हमेशा हॉट लुक में ही नजर आती हैं, इनमें एक्ट्रेस कृति सेनन का नाम भी शामिल है। कृति सेनन एक्टिंग ही नहीं बल्कि बोल्डनेस के मामले में भी किसी से कम नहीं है। अक्सर लोग कृति के स्टाइलिश अंदाज को फॉलो करते दिखाई देते हैं। वहीं एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ कनैक्टेड रहने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आय दिन कुछ ना कुछ साझा करती रहती हैं।

Created On :   10 May 2023 3:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story