Marathi Language Row: फिल्म 'केडी-द डेविल' एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने मराठी भाषा विवाद पर रखी राय, कहा- महाराष्ट्र की लड़की हूं

फिल्म केडी-द डेविल एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने मराठी भाषा विवाद पर रखी राय, कहा- महाराष्ट्र की लड़की हूं
  • फिल्म 'केडी-द डेविल' एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का बयान
  • मराठी भाषा विवाद पर रखी राय

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म 'केडी-द डेविल' को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में पहुंची थी। यहां उनसे मराठी भाषा पर चल रहे विवाद के बारे में पूछा गया। इस पर शिल्पा शेट्टी ने कोई भी कमेंट करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह के विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहती हैं। वहीं इस मौके पर संजय दत्त भी एक्ट्रेस का सपोर्ट करते नजर आए।

शिल्पा ने सवाल को किया नजर अंदाज

शिल्पा शेट्टी गुरुवार को मुंबई पहुंचीं और अपनी अपकमिंग फिल्म 'केडी-द डेविल' के प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लिया। इस इवेंट में कन्नड़ फिल्म का टीजर जारी किया गया। इसी दौरान उनसे कहा गया कि वह मराठी भाषा विवाद पर कोई बयान दें लेकिन उन्होंने इस सवाल को टाल दिया और कहा कि उनकी जड़ें 'मराठी मुल्गी' हैं।

शिल्पा शेट्टी ने कहा 'मैं महाराष्ट्र की लड़की हूं। आज हम फिल्म केडी के बारे में बात कर रहे हैं। अगर आप किसी दूसरे विवाद के बारे में बात कर रहे हैं तो मैं इसे बढ़ावा नहीं दे सकती। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है और हम इसे मराठी में भी डब कर सकते हैं।' शिल्पा शेट्टी के को एक्टर संजय दत्त ने भी विवाद से दूरी बनाए रखी। वह शिल्पा के बयान पर मुस्कुराते हुए नजर आए।

फिल्म स्टार कास्ट

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'केडी द डेविल, में नजर आएंगी। शिल्पा के अलावा, इस फिल्म में ध्रुव सर्जा, संजय दत्त, रीशमा नानैया, रमेश अरविंद, रविचंद्रन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म का टीजर 10 जुलाई को जारी किया गया था। दो मिनट का यह टीजर कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज किया गया था।

Created On :   11 July 2025 6:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story