बर्नार्ड हिल निधन: फिल्म 'टाइटैनिक' फेम एक्टर बर्नार्ड हिल का हुआ निधन, सिंगर और म्यूजिशियन बार्बरा डिक्सन ने दी जानकारी

फिल्म टाइटैनिक फेम एक्टर बर्नार्ड हिल का हुआ निधन, सिंगर और म्यूजिशियन बार्बरा डिक्सन ने दी जानकारी
  • फिल्म 'टाइटैनिक' फेम एक्टर बर्नार्ड हिल का हुआ निधन
  • सिंगर और म्यूजिशियन बार्बरा डिक्सन ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हॉलीवुड फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबरें हैं कि, हॉलीवुड के बड़े एक्टर्स में गिने जाने वाले बर्नार्ड हिल का निधन हो गया है। फिल्म 'टाइटैनिक' फेम एक्टर बर्नार्ड 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उन्होंने 1997 में आई 'टाइटैनिक' और 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' ट्रायोलॉजी में अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इसके अलावा एक्टर ने टीवी शोज में भी काम किया था। एक्टर की नेधन की जानकारी जानकारी मशहूर स्कॉटिश सिंगर और म्यूजिशियन बार्बरा डिक्सन ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके दी है। इस खबर को सुनने के बाद हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़े -बिपाशा बसु ने बेटी देवी संग शेयर किए वीडियो और फोटोज, कहा- 'मां कभी ऑफ-ड्यूटी नहीं होती'

बार्बरा डिक्सन ने जताया शोक

बार्बरा डिक्सन ने अपने एक्स पोस्ट पर इस दुखद खबर को शेयर करते हुए लिखा है, ''बहुत दुख की बात है कि मुझे बर्नार्ड हिल के निधन के बारे में लिखना पड़ रहा है। हमने जॉन पॉल जॉर्ज रिंगो और बर्ट, विली रसेल मार्वलस शो में साल 1974 और 75 में एक साथ काम किया था। सच में वो एक अद्भुत एक्टर थे। उनसे मिलना सौभाग्य की बात थी।'' इस दुखद खबर के आने के बाद फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई यूजर्स उनकी एक्टिंग स्किल की तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -बॉबी देओल ने बताया, धर्मेंद्र का बेटा होने के कारण उन्‍‍हें लॉन्च करने से डर रहे थे शेखर कपूर

किन फिल्मों कर चुके हैं काम?

बर्नार्ड ने 1997 में आई केट विंसलेट और लियोनार्डो डिकैप्रियो की ऑस्कर विनिंग फिल्म 'टाइटैनिक' में कैप्टन एडवर्ड स्मिथ का रोल निभाया था। इस रोल के आज भी लोग उनकी तारीफ करते हैं। बता दें कि अगर आपने 'द लॉर्ड ऑफ दे रिंग्स' देखी होगी तो आपको उसके किंग थियोडेन का कैरेक्टर जरूर याद होगा। इस फिल्म की ट्रायोलॉजी में ये रोल भी बर्नार्ड हिल ने ही निभाया था। बर्नार्ड ने कई टीवी शोज में भी काम किया था उन्हें 1983 के उनके शो 'बॉयज फ्रॉम द ब्लैकस्टफ' के लिए बाफ्टा पुरस्कार दिया जा चुका है। इसके अलावा, उन्होंने बीबीसी की ड्रामा सीरीज वुल्फ हॉल (2015) में भी काम किया था। इसके अलावा, वो टॉम क्रूज के साथ 2008 की फिल्म वैल्किरी और 2002 की स्कॉर्पियन किंग में भी दिख चुके हैं। उनका जाना हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी छती से कम नहीं है।

यह भी पढ़े -रैपर बादशाह अपनी फिटनेस पर खास ध्‍यान दे रहे, फैंस को दिखाए टोन्ड डेल्टॉइड मसल

Created On :   6 May 2024 5:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story