पीएम मोदी विजन भारत 2024: 'पीएम मोदी विजन भारत' में अर्जुन रामपाल से लेकर मनोज बाजपेयी तक ने बिखेरे जलवे, चैंपियंस ऑफ चेंज से सम्मानित हुईं शिल्पा शेट्टी

पीएम मोदी विजन भारत में अर्जुन रामपाल से लेकर मनोज बाजपेयी तक ने बिखेरे जलवे, चैंपियंस ऑफ चेंज से सम्मानित हुईं शिल्पा शेट्टी
  • 'पीएम मोदी विजन भारत' में सेलेब्स का जलवा
  • अर्जुन रामपाल से लेकर मनोज बाजपेयी, फराह खान तक ने बिखेरे जलवे
  • चैंपियंस ऑफ चेंज से सम्मानित हुईं शिल्पा शेट्टी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हर साल होने वाले पीएम मोदी विजन भारत का आयोजन बीती रात हुआ है। इस साल पीएम मोदी विजन भारत का आयोजन होटल ग्रैंड हयात में किया गया, जो काफी शानदार है। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की। इस दौरान, मनोज बाजपेयी, अर्जुन रामपाल, फराह खान और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को 'चैंपियंस ऑफ चेंज 2023' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिख अपनी खुशी जाहिर की हैं। बता दें कि, 'चैंपियंस ऑफ चेंज' गांधीवादी मूल्यों, सामुदायिक सेवा और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक भारतीय पुरस्कार है। इसकी स्थापना 2011 में हुई थी।

शिल्पा को मिला अवॉर्ड

शिल्पा को मंगलवार को महाराष्ट्र में चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर पुरस्कार की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किया हैं। पहली तस्वीर में शिल्पा अपना मेडल और स्क्रॉल दिखा रही हैं, जिससे उन्हें सम्मानित किया गया। दूसरी तस्वीरों में वे हरे और क्रीम रंग की साड़ी पहने पोज देती नजर आ रही हैं। शिल्पा को महाराष्ट्र में जस्टिस केजी बालाकृष्णन और जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा से विशेष पुरस्कार मिला है।

यह भी पढ़े -'इंडियन पुलिस फोर्स' में शिल्पा के अभिनय को देखकर संजय कपूर ने दिया यह ऑफर

फोटो शेयर करते हुए शिल्पा ने एक नोट भी लिखा है- 'महाराष्ट्र में माननीय न्यायमूर्ति केजी बालाकृष्णन और माननीय न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा के द्वारा 'चैंपियंस ऑफ चेंज 2023' पुरस्कार से सम्मानित होने पर बेहद आभारी और सम्मानित महसूस कर रही हूं। एक भारतीय के रूप में मैं बहुत आभारी हूं। मुझे अपने काम पर गर्व है।' उन्होंने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा, 'यह सब दर्शकों का प्यार की वजह से हुआ है, जो मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।'

यह भी पढ़े -रैंप पर वाक कर महिलाओं ने जीते पुरस्कार, मिसेस मकर संक्रांति का खिताब शिल्पा चिंदमवार को

इसके अलावा इस खास इवेंट में अर्जुन रामपाल भी पहुंचे थे। इस दौरान वो ऑल ब्लैक लुक में दिखें।

वहीं, सोनू सूद भी इवेंट में पहुंचे। इस दौरान वो डायरेक्टर अब्बाज बर्मावाल संग मिलते नजर आए। लुक की बात करें तो, सोनू सूद ने भी ऑल ब्लैक आउटफिट को चुना।



एक्टर मनोज बाजपेयी भी इस इवेंट में काफी कुल अंदाज में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मरून कलर का पैंट सूट पहना हुआ था। जिसके साथ एक्टर ने ब्लैक शर्ट कैरी की। वहीं, ग्लासेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

फराह खान कुर्ता-पैंट्स सेट पहने ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। तस्वीर में तीनों अवॉर्ड के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कृति सेनन, करण जोहर, फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी, संदीप सिंह को भी इस अवॉर्ड से नवाजा गया है।

Created On :   31 Jan 2024 5:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story