मनोरंजन: कियारा आडवाणी से लेकर शूरा खान तक इन सेलेब्स के लिए स्पेशल रहेगा साल 2025, घर पर गूंजने वाली है किलकारियां

कियारा आडवाणी से लेकर शूरा खान तक इन सेलेब्स के लिए स्पेशल रहेगा साल 2025, घर पर गूंजने वाली है किलकारियां
  • कियारा आडवाणी से लेकर शूरा खान तक
  • इन सेलेब्स के लिए स्पेशल रहेगा साल 2025
  • घर पर गूंजने वाली है किलकारियां

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ये साल बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के लिए बेहद ही खास होने वाला है। ऐसे इस लिए क्योंकि इस साल कई सेलेब्स के घर पर किलकारियां गूंजने वाली है। कियारा आडवाणी से लेकर शूरा खान तक कई हसीनाएं मां बनेने वाली हैं। इन एक्ट्रेसेस के फैंस इसे लेकर खुश हैं। इस साल के शुरुआत में अथिया शेट्टी के यहां बेटी हुई थी। ऐसे में कई और बॉलीवुड कपल अपने बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।

शूरा खान

बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान की दूसरी पत्नी बनी शूरा खान भी प्रेग्नेंट हैं। ये कपल भी इसी साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक सोशल मीडिया पर इसको लेकर कुछ शेयर नहीं किया। लेकिन शूरा का बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई बार देखा गया।

कियारा आडवाणी

इस लिस्ट का सबसे पहला नाम बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का है। कियारा और सिड ने फरवरी 2025 में फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थी कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं। कियारा इसी साल अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगी।

गौहर खान

टीवी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस गौहर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। गौहर इस साल दूसरी बार मां बनेंगी उन्होंने बेटे जेहान को साल 2023 में जन्म दिया था। अब वो इस साल दूसरे बच्चे का वेलमक करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पत्रलेखा

इनके अलावा एक्टर राजकुमार राव की पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा भी प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने हाल ही में ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है। इसके अनुसार एक्ट्रेस का बेबी अगले साल तक जन्म लेगा। वहीं ‘कभी खुशी कभी गम’ फेम मालविका राज भी प्रेग्नेंट हैं।

Created On :   13 July 2025 5:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story