एक्ट्रेस अनन्या पांडे से ब्रेकअप के बाद ईशान खट्टर को एक बार फिर से हुआ प्यार! मॉडल और एक्ट्रेस चांदनी बेन्ज को कर रहे डेट

एक्ट्रेस अनन्या पांडे से ब्रेकअप के बाद ईशान खट्टर को एक बार फिर से हुआ प्यार! मॉडल और एक्ट्रेस चांदनी बेन्ज को कर रहे डेट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ईशान खट्टर स्टार किड होने के साथ ही बॉलीवुड के यंग एक्टर में से एक हैं। ईशान ने बॉलीवुड में 2018 में फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। साल 2020 में ईशान और अनन्या पांडे की फिल्म खाली पीली रिलीज हुई थी। जिसके बाद खबरें थी की दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन कुछ ही दिनों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब एक्टर एक लड़की को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। खबरें हैं कि, ईशान खट्टर को एक बार फिर से प्यार हो गया है। ईशान मलेशियाई एक्टर और मॉडल को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को साथ में मूवी डेट पर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से दोनों के रिश्ते की खबरें चर्चा में हैं। तो चलिए जानते हैं कौन है ईशान की ड्रीर्म गर्ल-

चांदनी बेन्ज को डेट कर रहे ईशान

ईशान बाइक लवर हैं और वे अपनी बाइक से बहुत प्यार करते हैं। हाल ही में एक्टर के साथ उनकी बाइक पर एक मिस्टीरियस गर्ल नजर आई थी। जिसके बाद से फैंस जानना चाहते थे की आखिर वे कौन है। अब मिस्ट्री गर्ल का नाम सामने आ गया है। खबरें आ रही हैं कि, अनन्या पांडे से ब्रेकअप के बाद मलेशिया की मॉडल और टीवी एक्टर चांदनी बेन्ज को डेट कर रहे हैं। उन्होंने टीवी शो 'माई मदर्स' के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल चांदनी भारत में हैं और एक मॉडल के तौर पर काम कर रही हैं। खबर है कि दोनों ही एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं। ईशान ने तो चांदनी को अपने क्लोज फ्रेंड्स के बीच इंट्रोड्यूज करा दिया है। ईशान और चांदनी एक दूसरे को इस साल के जून महीने से डेट कर रहे हैं।

अनन्या को डेट कर रहे थे ईशान खट्टर!

इससे पहले खबरें थीं कि ईशान अनन्या को डेट कर रहे थे, दोनों ने फिल्म खाली पीली की थी। साल 2020 में ये फिल्म आई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों का रोमांस शुरू हुआ था। भले ही दोनों ने कभी ऑफिशियली अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन काफी समय से उनके साथ होने की अफवाह थी। अब तक ईशान धड़क, बिऑन्ड द क्लाउड्स, फोन भूत जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा नेटफिलिक्स पर आई ईशान की वेब सीरीज अ सूटेबल बॉय भी काफी चर्चा का विषय बनी थी। सीरीज में एक्ट्रेस तब्बू के साथ किसिंग सीन देने पर एक्टर को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

इस फिल्म में आने वाले हैं नजर

ईशान को पिछली बार कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुवेर्दी के साथ 'फोन भूत' में देखा गया था। आने वाले दिनों में वह वॉर ड्रामा फिल्म 'पिप्पा' में नजर आएंगे। फिल्म में वह एक फौजी के रोल में दिखने वाले हैं। इसकी कहानी ब्रिगेडियर बलराम की किताब 'द बर्निंग चाफीज' पर आधारित है। फिल्म में ईशान के साथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आएंगी।


Created On :   4 Sep 2023 9:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story