अवॉर्ड नाइट: आईडब्ल्यूएम बज डिजिटल अवार्ड्स 2024 में लगा सितारों का मेला, तेजस्वी प्रकाश से लेकल मनीषा रानी तक इस सेलेब्स ने जीता ये अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी जगत, बॉलीवुड और ओटीटी इंडस्ट्री के लिए कल की रात काफी शानदार रही। बीती रात मुंबई में आईडब्ल्यूएम बज डिजिटल अवार्ड्स 2024 होस्ट किया गया था। इस इवेंट में टीवी से लेकर बॉलीवुड और ओटीटी के तमाम कलाकारों ने शिरकत की। इस दौरान टीवी जगत, बॉलीवुड और ओटीटी इंडस्ट्री की तमांम हसिनाओं ने मेहफिल मे चार चांद लगा दिए। मनीषा रानी से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी और तेजस्वी प्रकाश सहित कई सेलेब्स ने अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए। इस दौरान कालोज और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी इंवेट का हिस्सा रहीं। अवॉर्ड नाइड की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इन सेलेब्स ने की शिरकत
IWMBuzz डिजिटल अवार्ड्स 2024 के सीजन 6 में बॉलीवुड के भी तमाम सितारे एक से बढ़कर एक लुक में पहुंचे थे। इस इवेंट में काजोल, सुष्मिता सेन, अविनाश तिवारी, राशि खन्ना सहित कई स्टार्स नजर आए। वहीं टीवी इंडस्ट्री से हिना खान, करण कुंद्रा, प्रियंका चाहर चौधरी, कृतिका कामरा, महिमा मकवाना, शांतनु माहेश्वरी डिजिटल अवार्ड्स 2024 के रेड कार्पेट पर उतरे थे। इस दौरान प्रियंका चाहर चौधरी, तेजस्वी प्रकाश, हिना खान और मनीषा रानी स्टार-स्टडेड इवेंट में अपने ग्लैमरस आउटफिट से सारी लाइमलाइट चुराती नजर आईं। इवेंट के रेट कार्पेट पर सुष्मिता सेन और बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट खानजादी भी नजर आईं। इस दौरान खानजादी सुष्मिता सेन के गाल पर किस करती दिखीं।
IWMBuzz डिजिटल अवार्ड्स 2024 विनर्स लिस्ट
बिग बॉस 16 की दूसरी रनर-अप प्रियंका चौधरी ने यूथ सेंसेशन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता
मनीषा रानी को फीमेल कैटेगिरी में मोस्ट पॉपुलर डिजिटल मीडिया स्टार से सम्मानित किया गया
सबसे ज्यादा पॉपुलर सोशल मीडिया स्टार (मेल) का अवॉर्ड शिव ठाकरे को दिया गया
मोस्ट स्टाइलिश पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड तेजस्वी प्रकाश को दिया गया
मोस्ट पॉपुलर सोशल मीडिया स्टार (फीमेल) का पुरस्कार खानजादी को मिला
आउटस्टैंडिंग होस्ट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड टेम्पटेशन आइलैंड के लिए करण कुंद्रा को दिया गया
हिना खान और करण सिंह ग्रोवर को भी मैक्सिमम सिटी में डिजिटल अवार्ड्स 2024 से सम्मानित किया गया।
View this post on InstagramA post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)https://youtu.be/nNFP_YKgrz8?si=xpjBh5ioZO3mnRxa
Created On :   3 Jun 2024 11:49 AM IST












