अपकमिंग फिल्म: रिलीज हुआ जेम्स कैमरून की मच अवेटेड 'अवतार: फायर एंड ऐश' का ट्रेलर, पेंडोरा में नजर आएगा नया विलेन

- रिलीज हुआ मच अवेटेड 'अवतार: फायर एंड ऐश' का ट्रेलर
- पेंडोरा में नजर आएगा नया विलेन
डिजिटल डेस्क, मुंबई। हॉलीवुड की फिल्म अवतार को अन्य देशों के साथ भारत में भी बहुत पसंद किया गया था। इसके पहले पार्ट की सफलता को देखते हुए, इसका दूसरा पार्ट अवतार- द वेय ऑफ वॉटर 16 दिसंबर 2022 के रिलीज किया गया था। इन दोनों पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और कमाई के मामले में भी फिल्म ने सभी को पीछे छोड़ दिया था। इसके बाद ही अप्रैल में तीसरे पार्ट फिल्म 'अवतार फायर एंड ऐश' की अनाउंसमेंट कर दी गई थी। अब 'अवतार' के तीसरे पार्ट 'अवतार 3' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
अब तक इन नामों से रिलीज हुए फिल्म के सभी हिस्से
आपको बता दें कि फिल्म अवतार का पहला हिस्सा 'अवतार' के नाम से, दूसरा हिस्सा 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' के नाम से रिलीज किया गया था। अवतार के तीसरे हिस्से का नाम 'अवतार: फायर एंड ऐश' है।
कैसा है ट्रेलर
'अवतार 3' के ट्रेलर में पेंडोरा की खूबसूरत दुनिया दिखाई गई है। यहां अलग तरह के जीव उड़ते हुए दिखाई देते हैं। सभी लोग यहां खुशी से रहते हैं। हालांकि यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रहती है। कुछ ही देर बाद यहां हमले और जंग शुरू हो जाती है। जेक सुली और उनका परिवार एक दूसरे कबीले से लड़ता हुआ नजर आता है। अवतार के पहले हिस्से में जमीनी लड़ाई दिखाया गया था। दूसरे हिस्से में पानी में लड़ाई दिखाया गया था। तीसरे हिस्से में आग में लड़ाई दिखाया गया है। इस हिस्से में जेक सुली के बच्चों का रोमांस भी दिखाया गया है।
इस दिन होगी रिलीज
खबरों के मुताबिक 'अवतार 3' का बजट तकरीबन 2100 करोड़ रुपये है। फिल्म को 19 दिसंबर 2025 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। अवतार के पहले और दूसरे हिस्से ने जबरदस्त कमाई की थी। अब देखना होगा कि इसके तीसरे हिस्से को दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
Created On :   29 July 2025 4:25 PM IST