डांस रियलिटी शो: ‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 में शोएब इब्राहिम से लेकर तनीषा मुखर्जी तक, ये सलेब्स मचाएंगे धमाल, यहां देखें कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट

‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 में शोएब इब्राहिम से लेकर तनीषा मुखर्जी तक, ये सलेब्स मचाएंगे धमाल, यहां देखें कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट
  • जल्द ऑन एयर होगा ‘झलक दिखला जा’ सीजन 11
  • शोएब इब्राहिम से लेकर तनीषा मुखर्जी तक, ये सलेब्स मचाएंगे धमाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ‘झलक दिखला जा’ टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है। ये शो बीते कई सालों से लोगों को एंटरटेन करते आ रहा है। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकनि अब उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योकिं, जल्द ही ‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 का आगाज होने जा रहा है। ‘झलक दिखला जा’ के हर सीजन में कई पॉपुलर सेलेब्स अपने कोरियोग्राफर पार्टनर्स के साथ अपने बेहतरीन डांस मूव्स दिखाते हैं। बता दें कि, सितारों से सजे इस शो में 11 सेलेब्स कंटेस्टेंट अपने-अपने कोरियोग्राफर के साथ अपने डांस मूव्स से धमाल मचाते नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं झलक दिखला जा 11 के कंफर्म कंटेस्टेंट कौन-कौन हैं-

‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 को ये सेलेब्स करेंगे जज

डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के सीजन 11 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को लगातार बढ़ाते रहने के लिए मेकर्स ने बैक-टू-बैक प्रोमो जारी किए हैं, जिसमें जजों और सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाई गई है। इस सीजन में फराह खान, अरशद वारसी और मलाइका अरोड़ा शो को जज करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं डांस रियलिटी शो को ऋत्विक धनजानी और गौहर खान होस्ट करने वाले हैं। बता दें कि झलक दिखला जा का सीजन 11 सोनी टीवी पर 11 नवंबर से टेलीकास्ट होगा।

‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 के कंफर्म कंटेस्टेंट

शोएब इब्राहिम-टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम ‘झलक दिखला जा सीजन 11 में अपने डांस मूव्स दिखाते नजर आएंगे। एक्टर को आखिरी बार सीरियल ‘अजूनी’ में देखा गया था।

उर्वशी ढोलकिया- उर्वशी आखिरी बार ‘नागिन 6’ में नजर आईं थीं और अब एक्ट्रेस ‘झलक दिखला जा सीजन 11’ में अपने ठुमकों से स्क्रीन पर जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं।

शिव ठाकरे-‘बिग बॉस 16’ और ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 13’ में लोगों का दिल जीतने के बाद अब शिव ठाकरे रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा सीजन 11’ में नजर आएंगें।

ठाकुर-कॉमेडियन राजीव ठाकुर को आखिरी बार ‘द कपिल शर्मा’ शो में देखा गया था। अब राजीव ‘झलक दिखला जा 11’ के कंफर्म कंटेस्टेंट में से हैं।

अंजलि आनंद- पॉपुलर एक्ट्रेस अंजलि आनंद हाल ही में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में नजर आईं थीं। अब एक्ट्रेस ‘झलक दिखला जा 11’ में डांस का तड़का लगती नजर आएंगी।

तनीषा मुखर्जी-बॉलीवुड एक्ट्रेस और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी को रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में देखा गया था। अब तनीषा डांस रियलिटी शो में पार्टिसिपेट कर अपनी डांसिंग स्किल से इंप्रेस करने के लिए तैयार हैं।

संगीता फोगाट- स्पोर्ट्स स्टार संगीता फोगाट डांस शो के साथ अपने रियलिटी शो की शुरुआत करेंगी। संगीता फेमस पहलवान गीता फोगाट और बबीता फोगाट की छोटी बहन हैं।

आमिर अली-आमिर अली लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने कई शो में एक्टिंग भी की है। उन्हें आखिरी बार ‘द ट्रायल’ में देखा गया था और अब वह झलक दिखला जा 11 का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।

करुणा पांडे-करुणा पांडे एक फेमस एक्ट्रेस हैं। वे इस समय ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ शो में पुष्पा का रोल करके लोगों का दिल जीत रही हैं।

अद्रिजा सिन्हा-सुपर डांसर कंटेस्टेंट अद्रिजा सिन्हा ने मनोज बाजपेयी की सिर्फ एक बंदा काफी है से एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। अद्रिजा भी झलक दिखला जा 11 में डांसिंग मूव्स दिखाती नजर आएंगीं।

यह भी पढ़े -मलाइका अरोड़ा ने नए पोस्ट के साथ ब्रेकअप की अफवाहों को किया खारिज


Created On :   19 Oct 2023 6:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story