लॉक अप सीजन 2: राजनीति में एंट्री के बाद कंगना रनौत नहीं करेंगी 'लॉक अप 2' को होस्ट! एकता कपूर ने दिया बड़ा अपडेट

राजनीति में एंट्री के बाद कंगना रनौत नहीं करेंगी लॉक अप 2 को होस्ट! एकता कपूर ने दिया बड़ा अपडेट
  • कंगना रनौत नहीं करेंगी 'लॉक अप 2' को होस्ट!
  • एकता कपूर ने को लेकर दिया बड़ा अपडेट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस कंगना रनौत राजनीति में एंट्री करने के बाद से लगातार चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। एक्ट्रेस ने राजनीति में कदम रख लिया और अब वो इस साल लोकसभा इलेक्शन लड़ने जा रही हैं। कंगना को बीजेपी की तरफ से हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया गया है। इसी बीच खबरें हैं कि, एक्ट्रेस का शो लॉक अप सीजन 2 भी जल्द ही आने वाला है। लॉक अप का पहला सीजन काफी हिट रहा था। इस शो को कंगना रनौत ने होस्ट किया था। अब लोगों के मन में सवाल है कि, क्या राजनीति में एंट्री के बाद कंगना रनौत 'लॉक अप 2' को होस्ट करेंगी? अब एकता कपूर ने शो को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

एकता कपूर ला रहीं लॉकअप सीजन 2

एकता कपूर के शो लॉकअप सीजन 1 को कंगना रनौत ने होस्ट किया था। शो को दर्शकों की तरफ से काफी पसंद किया गया था। बीते दिन अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की होली पार्टी में शामिल होने एकता कपूर पहुंची थी। पार्टी के बाद जब एकता पार्टी से घर जा रहीं थी तब पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और कंगना के चुनाव लड़ने पर रिएक्ट करने के लिए कहा। इस दौरान एकता ने शो लॉक अप सीजन 2 को लेकर बड़ा अपडेट दिया।

यह भी पढ़े -भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंची कंगना रनौत

सीजन 2 को होस्ट करेंगी कंगना रनौत?

एकता कपूर से पैपराजी ने कंगना की राजनीति में आने को लेकर सवाल किया था। लेकिन एकता ने इस सवाल का गोल मोल जवाब देते हुए बस इतना कहा कि- मैं उम्मीद करती हूं को वो मेरे लॉकअप के नेक्स्ट सीजन को होस्ट करे। इसके बाद एकता हंसते हुए वहां से चली जाती हैं।

यह भी पढ़े -महिलाओं और कलाकारों के प्रति कांग्रेस की घिनौनी सोच से हैरान हूं मनोज तिवारी

पहले सीजन के विनर थे मुनव्वर फारूकी

बता दें कि लॉकअप सीजन 1 साल 2022 में ओटीटी पर स्ट्रीम हुआ था। सीजन में कई विवादित सेलेब्स को लाया गया था। पहले सीजन में 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। जिसमें मुनव्वर फारूकी, स्वामी चक्रपाणि, बबीता फोगाट, सारा खान, शिवम शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, अंजलि अरोड़ा, निशा रावल, पायल रोहतगी, तहसीन पूनावाला और करनवीर वोहरा आदि शामिल थे। शो का पहला सीजन लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। 'लॉकअप' सीजन 1 को एमएक्स प्लेयर और एएलटी बालाजी पर लॉन्च किया गया था। मुनव्वर फारुखी ने इस शो को जीता था। मुनव्वर को विनर के तौर पर एक चमचमाती ट्रॉफी, 20 लाख कैश प्राइज और एक ट्रिप मिली थी। अब फैंस इस शो के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -कंगना पर सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट से मचा बवाल, बॉलीवुड अभिनेत्री ने किया पलटवार

Created On :   26 March 2024 8:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story